एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज के 'ऑपरेशन सौगंध' में राम मंदिर पर बड़ा खुलासा, 'तैयारी पूरी हो चुकी है, दिल्ली से फोन आया था'

एबीपी न्यूज़ ने राम मंदिर पर 'ऑपरेशन सौगंध' नाम से बड़ा खुलासा किया है. एबीपी न्यूज़ के स्टिंग ऑपरेशन में प्रस्तावित राम मंदिर के निरीक्षक भागीरथ पचेरीवाला ने दावा किया कि दिल्ली से राम मंदिर निर्माण के बाबत निर्देश आया था.

नई दिल्ली: अयोध्या के राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद पर सियासत जारी है. हिंदूवादी संगठनों का दावा है कि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर बनने का काम शुरू हो जाएगा. अब राम मंदिर के लिए इंतजार नहीं किया जा सकता है, बहुत देरी हो चुकी है. हालांकि उनके पास इस बात का ठोस जवाब नहीं है कि आखिर इसे कैसे अंजाम दिया जाएगा. अयोध्या के भूमि विवाद का मसला सुप्रीम कोर्ट में है.

इस बीच एबीपी न्यूज़ ने 'ऑपरेशन सौगंध' नाम से बड़ा खुलासा किया है. एबीपी न्यूज़ के स्टिंग ऑपरेशन में प्रस्तावित राम मंदिर के निरीक्षक भागीरथ पचेरीवाला ने दावा किया कि दिल्ली से राम मंदिर निर्माण के बाबत निर्देश आया था. भागीरथ ने कहा कि फोन करने वाले ने कहा कि तैयारी करके रखिए, अध्यादेश आएगा और मंदिर बनाएंगे.

रामविलास वेदांती वहीं बीजेपी के पूर्व सांसद और जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रामविलास वेदांती ने स्टिंग ऑपरेशन में कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ी तैयारी हो चुकी है. उन्होंने कहा, ''मंदिर बनाने की इतनी बड़ी तैयारी है, जिसकी कल्पना भी आप लोग नहीं कर सकते हैं.''

विनय कटियार कोर्ट से राम मंदिर के पक्ष में फैसला नहीं आने के सवाल पर बीजेपी के पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा कि तब देखा जाएगा, आंदोलन चलाएंगे, जितने लोग शहीद होना होगा हो जाएंगे.

क्या राम मंदिर के भूमि पूजन की तारीख भी अंदरखाने तय हो गई? इस सवाल के जवाब में भागीरथ पचेरीवाला ने कहा कि सब अंडरस्टुड है. भूमि पूजन की पंडित जी तारीख निकालेंगे. लक्ष्मण सेना के अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने दावा किया कि जिस प्रकार से हमने विध्वंस किया है, उसी प्रकार से मंदिर बनाएंगे, हमारी पूरी तैयारी हो चुकी है.

मंदिर आंदोलन से जुड़े संत महंत गोलाघाट महाराज ने कहा कि हम लोग तो अब थक गए हैं, अब शर्म मन से कहने में लगता है कि राम जन्मभूमि की जय हो. मंदिर आंदोलन से जुड़े संत महंत मैथिलीशरण ने दावा किया कि सरकार मंदिर निर्माण नहीं करेगी तो फिर आंदोलन होगा.

क्या राम मंदिर के लिए फिर 6 दिसंबर 1992 जैसी भी तैयारी है? इस सवाल के जवाब में धर्म सेना के प्रमुख संतोष दुबे ने कहा कि जैसे फिर से 6 दिसंबर दोहराया जाएगा, बहुत सारी चीजें वो होंगी.

आपको बता दें कि राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह जनवरी में इस मामले पर सुनवाई करेगी. जिसके बाद से आरएसएस, वीएचपी समेत अन्य संगठनों ने कहा है कि अब राम मंदिर के लिए इंतजार नहीं किया जा सकता है. इस फेहरिस्त में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी शामिल हैं. सभी ने एक सुर में कानून लाए जाने की मांग की है. हालांकि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पिछले दिनों एबीपी न्यूज़ के कार्यक्रम में साफ कर दिया था कि मंदिर का निर्माण संवैधानिक दायरे में रहकर ही होगा.

MP Shikhar Sammelan: अमित शाह बोले- संवैधानिक तरीके से ही बनेगा राम मंदिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget