एक्सप्लोरर

#ABPengage: दर्शकों से जुड़ने के लिए ABP न्यूज की बड़ी पहल

आपके सवालों के जवाब हम रिपोर्ट के जरिए ABP न्यूज की वेबसाइट और टीवी पर देने की कोशिश करेंगे.

दर्शकों और पाठकों से जुड़ने के लिए ABP न्यूज ने एक बड़ी पहल की है. किसी भी खबर पर दर्शक के मन में कोई सवाल है तो वो अब सीधे हमसे पूछ सकते हैं. ABP न्यूज की टीम दर्शकों के हर सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेगी. भारत में पहली बार इस तरह की कोशिश हो रही है. ABP न्यूज और अमेरिकी संस्था 'हीयरकेन' ने मिलकर दर्शकों से जुड़ने की ये मुहिम शुरू की है.
इस पहल का मकसद क्या है?
मकसद साफ है. आपको खबर अच्छे से समझ में आनी चाहिए. अक्सर खबरों की आपाधापी में हमारी तरफ से कोई पहलू छूट जाता है या फिर आप अपनी व्यस्तता की वजह से कई बार हर पहलू पर ध्यान नहीं दे पाते. ऐसे में इस कमी को पूरी करने के लिए ही हमने ये कोशिश की है. हमारी पूरी कोशिश होगी कि आपको आसान तरीके और सरल भाषा में विस्तार से खबरें समझा सकें. हमें उम्मीद है कि आप इस पहल का हिस्सा बनेंगे.
आपको क्या करना है? 
ABP न्यूज की वेबसाइट पर जाकर आपको खबरों के दाईं तरफ नीचे एक कमेंट बॉक्स दिखेगा. इस कमेंट बॉक्स में बड़ी खबर का विषय लिखा होगा. आपको कमेंट बॉक्स में उस विषय से जुड़ा सवाल पूछना है. इसके बाद आपको अपना नाम और ई-मेल आईडी भी देना होगा ताकि जवाब तैयार होने के बाद हम आपको सूचित कर सकें.
#ABPengage: दर्शकों से जुड़ने के लिए ABP न्यूज की बड़ी पहल
किस तरह के सवाल पूछ सकते हैं? 
कमेंट बॉक्स में जो भी विषय लिखा होगा आप उससे जुड़ा कोई भी सवाल पूछ सकते हैं. उदहारण के तौर पर आसाराम से जुड़ी खबर पर आप पूछ सकते हैं कि-
1. आसाराम को किन धाराओं में सजा मिली है?
2. आसाराम के अलावा भी कोई दोषी है क्या?
3. पीड़ित ने आसाराम पर क्या आरोप लगाए थे?
4. आसाराम के पास अब क्या विकल्प है?
5. क्या आसाराम पर POCSO एक्ट में किए बदलाव भी लागू होंगे? यही नहीं, इस तरह से आप किसी भी तय किए गए विषय पर कोई भी सवाल पूछ सकते हैं.
आपको जवाब कैसे मिलेगा?
आपके सवालों के जवाब हम रिपोर्ट के जरिए ABP न्यूज की वेबसाइट और टीवी पर देने की कोशिश करेंगे. इसके अलावा आपको अपने ई-मेल के जरिए भी सूचित किया जाएगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Jaipur Metro Phase 2: जयपुर की तेज होगी रफ्तार! PM मोदी करेंगे 13 हजार करोड़ की मेगा मेट्रो परियोजना का शिलान्यास
जयपुर की तेज होगी रफ्तार! PM मोदी करेंगे 13 हजार करोड़ की मेगा मेट्रो परियोजना का शिलान्यास

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget