एक्सप्लोरर

#ABPengage : कर्नाटक एग्जिट पोल से जुड़े दर्शकों के सवालों के जवाब

दर्शकों और पाठकों से जुड़ने के लिए एबीपी न्यूज ने एक बड़ी पहल की है. किसी भी खबर पर दर्शक के मन में कोई सवाल है तो वो अब सीधे हमसे पूछ सकते है. एबीपी न्यूज की टीम दर्शकों के हर सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेगी.

वाराणसी से हीरालाल मौर्य, बोकारो से रुसंजय, मेरठ से समर खान का सवाल - एग्जिट पोल क्या होता है? इसकी कितनी विश्वसनीयता होती है?

एग्जिट पोल का मतलब होता है कि जब मतदाता अपना वोट डालकर निकल रहा हो तब उससे पूछा जाए कि उसने किसे वोट दिया. इस आधार पर किए गए सर्वेक्षण से जो व्यापक नतीजे निकाले जाते हैं उन्हें ही एग्जिट पोल कहते हैं.

एग्जिट पोल कब से शुरु हुए इसे लेकर कई दावे हैं. लेकिन ऐसा माना जाता है कि नीदरलैंड्स के एक समाजशास्त्री और पूर्व राजनेता मार्सेल वान डैम ने दुनिया को एक्जिट पोल से रूबरू कराया. 15 फरवरी, 1967 को पहली बार वहां के चुनावों में एग्टिज पोल का इस्तेमाल किया गया.

जहां तक एग्जिट पोल की विश्वसनीयता की बात है तो इस बारे में विशेषज्ञों और सर्वे कंपनियों का कहना है कि सैंपल साइज और अध्ययन तकनीक पर एग्जिट पोल की विश्वसनीयता निर्भर करती है. खासतौर से सैंपल जितना बड़ा और हर वर्ग को शामिल करेगा, उतना ही नतीजे सटीक होंगे. साथ ही बिना किसी के प्रभाव में आए तय तकनीक के आधार पर किए गए सर्वे ज्यादा सटीक होते हैं.

बुलंदशहर से कैलाश सिंह, इलाहाबाद से मोहम्मद आदिल, नागपुर से मनीष का सवाल- कर्नाटक के एग्जिट पोल का सैंपल साइज क्या है?

ABP न्यूज – सर्वे कराने वाली कंपनी सी-वोटर के कर्नाटक के एग्जिट पोल का सैंपल साइज 21 हजार था. यानि 21 हजार लोगों से पूछा गया था कि उन्होंने किसे वोट डाला है.

कापसहेड़ा से रंजीत शर्मा, देवास से यूसुफ पठान, जयपुर से मुकेश प्रजापति का सवाल - कर्नाटक के एग्जिट पोल में बीजेपी को कितनी सीट और वोट मिल रहे हैं?

एबीपी न्यूज़ और सी-वोटर के फाइनल एग्जिट पोल के औसत में बीजेपी को 110, कांग्रेस को 88, जेडीएस को 24 और अन्य को 2 सीटें मिलने का अनुमान है. इस बार कर्नाटक में 224 में से 222 सीटों पर ही वोटिंग हुई है. इसलिए बहुमत का आंकड़ा 112 सीटें हो जाता है. एबीपी न्यूज़ और सी-वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी बहुमत से सिर्फ दो सीटों से दूर है. वोट शेयर के मुताबिक बीजेपी को 41 फीसदी, कांग्रेस को 39 फीसदी और जेडीएस को 17 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है.

करसोग से दीनानाथ का सवाल - कर्नाटक में मुख्यमंत्री कौन बनेगा?

कर्नाटक में बीजेपी ने पूर्व सीएम बीएस येदुरप्पा और कांग्रेस ने मौजूदा सीएम सिद्धारमैया को इस बार सीएम उम्मीदवार बनाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दे इस्तीफा'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दे इस्तीफा'
PM मोदी और नितिन नवीन ने बांकीपुर पर की बात? दिलचस्प तस्वीर
PM मोदी और नितिन नवीन ने बांकीपुर पर की बात? दिलचस्प तस्वीर
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget