एक्सप्लोरर

त्रिपुरा के CM बिप्लब देब ने कहा, विकास प्राथमिकता, 'श्रेष्ठ राज्य' बनाएंगे

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिल्लब देब ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि काम के समय मैं भूल जाता था कि मेरा परिवार भी है. कम समय में हमें सीपीएम जैसे पार्टी से टक्कर लेनी थी, मुश्किल था लेकिन जनता ने साथ दिया.

अगरतला: 'लाल गढ़' में बीजेपी का पताका लहराने वाले बिप्लब देब ने शुक्रवार को त्रिपुरा की कमान संभाल ली. शपथ ग्रहण के बाद एबीपी न्यूज से खास बातचीत करते हुए कहा कि राज्य का विकास उनके एजेंडे में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल को लागू करेंगे.

उन्होंने राज्य में मिली बड़ी जीत और जिंदगी में आए परिवर्तन का श्रेय अमित शाह को दिया और कहा कि त्रिपुरा में वामपंथ का किला ढहाने की जिम्मेदारी चुनौतीपूर्ण थी.

इंटरव्यू की खास बातें-

  • मैं पिछले कुछ सालों में परिवार से काफी दूर हो गया था, बच्चों को समय नहीं दे पाया, मेरी पत्नी ने मेरा बहुत साथ दिया है। अगर मैं उस वक्त इन चीजों के बारे में सोचता तो शायद ये नहीं कर पाता.
  • मेरे ऊपर बड़े और प्रतिष्ठित नेताओं के सम्मान की जिम्मेदारी थी क्योंकि अगर मुझसे कुछ गलत हो जाता तो मेरा तो कुछ नहीं होता, उनके सम्मान पर आंच आती.
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि पिताजी जनसंघ से जुड़े हुए थे, स्वभाविक रूप से अगर वो होते तो मुझे मुख्यमंत्री बनता देख खुश होते और मुझे भी उनका आशीर्वाद मिलता, ऊर्जा मिलती.
  • काम के समय मैं भूल जाता था कि मेरा परिवार भी है. कम समय में हमें सीपीएम जैसे पार्टी से टक्कर लेनी थी, मुश्किल था लेकिन जनता ने साथ दिया.
  • नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा को ‘हीरा’ बनाने का वादा किया है, अमित शाह ने त्रिपुरा को मॉडल स्टेट बनाने का वादा किया है, अब हम त्रिपुरा को ‘श्रेष्ठ त्रिपुरा’ बनाने की दिशा में काम करेंगे.
  • मुख्यमंत्री ने वादा किया कि त्रिपुरा में गुड गवर्नेंस लाएंगे, 7वां वेतन आयोग लागू करेंगे, जिन दो पत्रकारों की हत्या हुई है उनकी सीबीआई जांच कराएंगे और रोजवैली चिटफंड का मामला भी सीबीआई को सौंपेंगे.
  • बिप्लब देब ने कहा कि त्रिपुरा में अब बंगालियों और आदिवासियों के बीच टकराव जैसी स्थिति नहीं है. बीजेपी-इंडिजनस पीपुल्स फ्रंट आफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के गठबंधन से त्रिपुरा की जनता खुश है. आईपीएफटी ने अलग राज्य की मांग को छोड़ दिया है लेकिन वो अपनी पार्टी के एजेंडे में शामिल है। हम आदिवासियों का विकास करेंगे.
  • त्रिपुरा में 18 फरवरी को हुए चुनाव बीजेपी-आईपीएफटी गठबंधन ने 59 में से 43 सीटें जीती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी-बिहार की दो सीटों पर बीजेपी ने लहराया परचम, महाराष्ट्र में महायुति ने किया खेला!
LIVE: यूपी-बिहार की दो सीटों पर बीजेपी ने लहराया परचम, महाराष्ट्र में महायुति ने किया खेला!
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget