एक्सप्लोरर

PM मोदी ने abp समिट में दिया नया शब्द, बोले- हम GEP एप्रोच की ओर से बढ़ रहे, फुलफॉर्म भी बताया

PM Modi at abp summit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश के पास कई ऐसे उदाहरण उपस्थित हैं, जो देश को संवेदनशील विकास के रास्तों को मजबूत कर रहे हैं और जनता को इम्पावर कर रहे हैं.

PM Modi India at 2047 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना को लेकर एबीपी नेटवर्क के इंडिया ऐट 2047 समिट में अपना संबोधन दिया. एबीपी न्यूज के समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नए शब्द ‘GEP’ का जिक्र किया. इसके दौरान उन्होंने इस नए शब्द का फुलफॉर्म भी लोगों को बताया. पीएम मोदी ने कहा, “आज एक ऐसे भारत का निर्माण हो रहा है, जिसकी विकास की गति तेज हो और वो भारत सोच से, संकल्प से और संवेदना से भी समृद्ध हो.'

उन्होंने कहा, 'हमने ह्यमून सेंटरिक ग्लोबलाइजेशन का वो रास्ता चुना है, जहां विकास सिर्फ देश की बाजार से तय नहीं होती है, बल्कि वह तब होता है जब लोगों को गरिमा का जीवन मिले और उनके सभी सपने पूरे हो. हमारे लिए यही विकास का बड़ा पैमाना है.'

हम GDP के बजाए GEP अप्रोच के साथ बढ़ रहे – प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हम देश के विकास के लिए GDP सेंटरिक अप्रोच के बजाए ‘GEP’ एप्रोच की ओर बढ़ रहे हैं. GEP का मतलब Gross Empowerment of People है मतलब सबका सशक्तीकरण.'

उन्होंने कहा, 'जब गरीब को पक्का घर मिलता है तो वो सशक्त होता है और उसका स्वाभिमान बढ़ता है. जब गरीब के घर में शौचालय बनता है, तब उसे खुले में शौच के अपमान और पीड़ा से मुक्ति मिलती है और जब आयुष्मान भारत योजना से गरीब को 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज मिलता है तो उसके जीवन की बहुत बड़ी चिंता कम होती है.'

देश के पास सामर्थ्य, संसाधन और इच्छाशक्ति है- मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट के संबोधित करते हुए ड्रोन दीदियों और लखपति दीदियों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'मैंने इस समिट में ड्रोन दीदियों और लखपति दीदियों को देखा, जो यहां अपने अनुभव बता रहीं थीं और वे इसे लेकर काफी उत्सुक भी थीं.'

उन्होंने कहा, 'यह उस बदलते भारत का प्रतिबिंब है जो हर क्षेत्र में अपनी आवाज बुलंद कर रहा है. इस बदलते भारत का सपना है 2047 तक विकसित भारत.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget