एक्सप्लोरर

ABP CEO in Stanford University: 'बॉलीवुड दुनिया का सबसे बड़ा कल्चरल एंबेसडर', स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी में बोले ABP नेटवर्क के CEO अविनाश पांडे

Stanford University: अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी को दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में से एक माना जाता है. यहां दुनिया में भारत की जगह को लेकर बात की गई.

ABP CEO Avinash Pandey: एबीपी नेटवर्क के सीईओ अविनाश पांडे ने 'प्राइवेट इंवेस्टमेंट इन इंडिया' के मुद्दे पर अमेरिका की प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक पैनल डिस्कशन में हिस्सा लिया. यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'हमारी कंपनी 100 साल पुरानी है. हमारी कंपनी की शुरुआत 1925 में हुई.' यूनिवर्सिटी में #TheIndiaDialog का आयोजन हुआ, जिसका टॉपिक The Elephant Moves: India’s New Place in the World रहा.

सीईओ अविनाश पांडे ने कहा, 'बॉलीवुड दुनिया का सबसे बड़ा कल्चरल एंबेसडर यानी सांस्कृतिक राजदूत है. इसके बाद भी बॉलीवुड अभी तक देश में इंडस्ट्रियल स्टेटस नहीं बना है. मीडिया बिजनेस में ज्यादातर इंवेस्टमेंट प्राइवेट सेक्टर के जरिए ही किया जा रहा है.' उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्यवश हम लोग भारत में डिज्नी नहीं बना पाए हैं. यही वजह है कि अभी हमें लंबा रास्ता तय करना है.' इस कार्यक्रम में नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत समेत कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने हिस्सा लिया. 

अविनाश पांडे ने कहा, 'मीडिया/मनोरंजन क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय बिजनेसमैन के पास अपार संभावनाएं हैं. आपने टेलीविजन में ऑरिजनल फॉर्मेट आते हुए देखे हैं, जो भारत से आए हैं.' 

क्या है #TheIndiaDialog कार्यक्रम? 

#TheIndiaDialog कार्यक्रम दो दिनों तक चलने वाला कार्यक्रम है, जिसका आयोजन 29 फरवरी से 1 मार्च तक हो रहा है. इस कार्यक्रम का मकसद भारत और इसके कामकाज की बेहतर समझ को बढ़ावा देना, देश के सामने आने वाले विकास के मुद्दों पर चर्चा करना और लोकतंत्र की कार्यप्रणाली आदि के बारे में गहराई से जानकारी देना है. पिछले साल भी इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. 

इस कार्यक्रम में अर्थशास्त्र, व्यापार, नीति, सामाजिक विकास, साइंस, टेक्नोलॉजी, आर्ट्स एंड कल्चर के क्षेत्रों में दुनिया के टॉप एक्सपर्ट्स और बुद्धिजीवियों को बुलाया गया है, जो भारत को लेकर अपने विचार साझा करेंगे. #TheIndiaDialog कार्यक्रम के दौरान मुख्य भाषण, पैनल चर्चा और तीखी बातचीत की एक सीरीज देखने को मिलेगी. 

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में इस साल आयोजित हो रहा कार्यक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. कार्यक्रम में भारत के विकास के पथ को देखने का मौका मिलेगा. भारत को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, निरंतर विकास और लोकतांत्रिक संस्थाओं के कामकाज के लिए आवश्यक कदम जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी. चर्चा वाले टॉपिक में कुछ एजुकेशन, न्यूट्रिशन, हेल्थकेयर, सुधार, शहरीकरण, संस्कृति पर केंद्रित हैं. 

यह भी पढ़ें: Ideas of India 2024 में बोले ABP नेटवर्क के CEO- ऐसे वक्त पर हो रहा प्रोग्राम जब विश्व संकटों का सामना कर रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget