एक्सप्लोरर

ABP Cvoter Survey: महिला आरक्षण लागू हुआ तो क्या कम हो जाएंगे योग्य पुरुष उम्मीदवारों के लिए अवसर?

ABP Cvoter Snap Poll 2023: महिला आरक्षण बिल के संसद के दोनों सदनों में पास होने के बाद abp न्यूज के लिए सी-वोटर ने ऑल इंडिया सर्वे किया है.

ABP Cvoter Snap Poll: संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल) दोनों सदनों से पास हो गया. बिल पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा से आसानी से पारित हो गया. इस बिल से जुड़े सवालों के साथ ABP न्यूज के लिए सीवोटर ने ऑल इंडिया सर्वे किया है. सर्वे में जानने की कोशिश की गई है कि कितने लोगों को लगता है कि इस आरक्षण को लागू करने से योग्य पुरुष उम्मीदवारों के अवसर कम हो जाएंगे?

इस सवाल के जवाब में 29 प्रतिशत लोगों ने कहा कि महिला आरक्षण लागू होने से योग्य पुरुष उम्मीदवारों के लिए अवसर कम हो जाएंगे, जबकि 46 फीसदी इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते. वहीं, 25 पर्सेंट लोगों ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया.

क्या आपको लगता है कि इस आरक्षण को लागू करने से योग्य पुरुष उम्मीदवारों के अवसर कम हो जाएंगे?
(सोर्स- सीवोटर)
हां- 29%
नहीं- 46%
कह नहीं सकते- 25%

कानून मंत्री ने पेश किया था बिल
बता दें कि विशेष सत्र के दूसरे दिन मंगलवार (19 सितबंर) को कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संसद में महिला आरक्षण बिल पेश करते हुए कहा था कि यह बेहद अहम बिल है. इसके जरिए महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 परसेंट रिजर्वेशन मिलेगा.  

संसद के दोनों सदन से पास हुआ बिल
इसके बाद लोकसभा में लंबी बहस के बाद बिल बीते बुधवार (20 सितंबर) को पास हो गया. लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में 454 वोट पड़े तो वहीं इसके विरोध में 2 वोट डाले गए. लोकसभा के बाद बिल राज्यसभा में भेजा गया, जहां (21 सितंबर को) बिल के पक्ष में कुल 214 वोट पड़े. इसके साथ ही बिल संसद के दोनों सदनों से आसानी से पास हो गया.   

महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी 33 फीसदी सीटें
महिला आरक्षण बिल के कानून बनने पर 543 सदस्यों वाली लोकसभा में महिला सदस्यों की संख्या 181 पहुंच जाएगी. बिल के अमल में आते ही लोकसभा के साथ-साथ विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें रिजर्व हो जाएंगी.

नोट: ABP न्यूज के लिए सी-वोटर ने ये सर्वे किया है. इस सर्वे में 5 हजार 403 लोगों की राय ली गई है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है. सर्व के नतीजे पूरी तरह से लोगों से की गई बातचीत और उनके द्वारा व्यक्त की गई राय पर आधारित हैं. इसके लिए abp न्यूज़ ज़िम्मेदार नहीं है. 

यह भी पढ़ें- ABP Snap Poll 2023: क्या महिला आरक्षण लागू करने में जनगणना-परिसीमन की शर्त सरकार की मंशा पर संदेह पैदा करती है? सर्वे ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
Parliament Monsoon Session LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget