एक्सप्लोरर

ABP C Voter Survey: क्या पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से भारतीय संस्कृति और विरासत का हुआ वैश्विक स्तर पर विस्तार, सर्वे में लोगों ने दी ये राय

ABP C Voter Survey: क्या पीएम मोदी के यूएस दौरे से भारतीय संस्कृति और विरासत का विस्तार वैश्विक स्तर पर हुआ है? इस सवाल को लेकर एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर ने सर्वे किया है.

ABP C Voter Survey: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे के दौरान यूएस राष्ट्रपति जो बाइडेन और कई कंपनियों के सीईओ से मिले. पीएम मोदी ने इस दौरान भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया. इसके बाद पीएम मोदी शनिवार (24 जून) को मिस्त्र पहुंच गए हैं. इसी बीच एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर ने सर्वे किया है. 

सर्वे में सवाल किया गया कि पीएम मोदी ने भारतीय संस्कृति और विरासत का विस्तार वैश्विक स्तर पर किया है? इस पर 71 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया तो वहीं 24 प्रतिशत लोगों ने नहीं कहा है. सर्वे में 5 परसेंट लोगों ने कहा कि वो इस पर कुछ नहीं कह सकते. 

पीएम मोदी ने भारतीयों से क्या कहा?
पीएम मोदी ने अमेरिका की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा समाप्त करते हुए कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों की एक नयी, गौरवशाली यात्रा शुरू हो गई है और दुनिया दो महान लोकतंत्रों को अपने रिश्तों को मजबूत करते हुए देख रही है. 

उन्होंने वाशिंगटन स्थित रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग एंड इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-अमेरिका के बीच साझेदारी की पूर्ण क्षमता अब तक साकार नहीं हुई है और दोनों देशों के संबंध 21वीं सदी में दुनिया को फिर से बेहतर बनाने पर केंद्रित हैं.

समझौते का किया जिक्र
पीएम मोदी ने प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, विनिर्माण को बढ़ावा देने और औद्योगिक आपूर्ति शृंखला को मजबूत बनाने के लिए हुए समझौतों का जिक्र करते हुए कहा कि वैश्विक मुद्दों पर दोनों देशों के रुख में समानता दिखी है और उनके बढ़ते संबंध “मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड” से जुड़े प्रयासों को बढ़ावा देंगे. 

उन्होंने कहा कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय दोनों देशों के संबंधों की वास्तविक क्षमता को साकार करने में बड़ी भूमिका निभाएगा और यह भारत में अधिक से अधिक निवेश करने का उपयुक्त समय है. बता दें कि सर्वे में तीन दिनों में 8 हजार से ज्यादा लोगों से बात की गई है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है. 

ये भी पढ़ें - PM Modi in US: स्टेट डिनर की टेबल पर बाइडेन ने ऐसा क्या कहा कि हंस पड़े पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget