एक्सप्लोरर

ABP C Voter Survey: गुजरात में अपना पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ देगी बीजेपी! कितनी मिलेंगी सीटें, सर्वे ने कर दिया खुलासा

Gujarat ABP C Voter Survey: गुजरात में क्या होने जा रहा है, इस बात का खुलासा हाल ही में प्रसारित किए गए एबीपी सी वोटर के ओपिनियन पोल में हुआ है.

Gujarat Opinion Poll: गुजरात चुनाव की उल्टी गिनती में बस कुछ ही दिन का फर्क बचा है. जैसे-जैसे वक्त नजदीक आ रहा है, वैसै-वैसे सियासी रोमांच बढ़ता ही जा रहा है. इस बीच ओपिनियन पोल में गुजरात की जो सूरत सामने आई है, वो हैरान करने वाली है. एबीपी न्यूज पर इसी महीने की शुरुआत में प्रसारित किए गए एबीपी सी वोटर के ओपिनियन पोल ने गुजरात की हवा किस ओर बह रही है, इसका खुलासा किया था. गुजरात में 182 सीटों पर विधानसभा चुनाव हो रहा है. ओपिनियन पोल के आंकड़े साफ बता रहे हैं कि राज्य में एक बार फिर से बीजेपी सत्ता में वापसी कर सकती है. 

एबीपी सी वोटर के सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में बीजेपी को 131 से 139 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. यानी ये बीजेपी के लिए बंपर जीत हो सकती है. वहीं कांग्रेस को इस चुनाव में 31-39 सीटें ही मिलने का अनुमान जताया गया है. इस बार पहली बार राज्य के विधानसभा चुनावों में ताल ठोंकने वाली आम आदमी पार्टी को भी 7 से 15 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं. वहीं अन्य के खाते में शून्य से दो सीटें जानें का अनुमान है.

अपना ही रिकॉर्ड तोड़ सकती है बीजेपी

सर्वे के आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से राज्य में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. ओपिनियन पोल के आंकड़े अगर सही साबित हुए तो गुजरात में बीजेपी का ये आंकड़ा 2017 के आंकड़े से करीब 40 सीटें ज्यादा हो सकता है. साल 2017 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को 182 में से 99 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं कांग्रेस को इस चुनाव में 77 सीटें मिली थीं.

ये भी पढ़ें: '...लेकिन 2002 में सबक सिखाने के बाद BJP ने स्थायी शांति कायम की', गुजरात में बोले अमित शाह

गुजरात का मिजाज जानने के लिए सी-वोटर (C-Voter) ने ताजा ओपिनियन पोल कराया था. अक्टूबर माह में हुए इस सर्वे में 22 हजार 807 लोगों ने हिस्सा लिया है. सर्वे में ये जानने की कोशिश की गई कि गुजरात में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती है. गुजरात में पहले चरण में एक दिसंबर को और दूसरे चरण में पांच दिसंबर को मतदान होना है. गुजरात (Gujarat) की सभी 182 सीटों के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के आरोपी बेटे भागीरथ को मिली रेगुलर जमानत, 50 से ज्यादा दिन के बाद कोर्ट ने दी राहत
POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के आरोपी बेटे भागीरथ को मिली जमानत
ममता को झटका देने वाले इन नेताओं को BJP ने बंगाल से बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, देखें लिस्ट
ममता को झटका देने वाले इन नेताओं को BJP ने बंगाल से बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, देखें लिस्ट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget