एक्सप्लोरर

ABP Cvoter Opinion Poll: इस पोल के नतीजे देख टेंशन में आ जाएगी कांग्रेस, इतनी कम सीटों पर कैसे बनेगी कर्नाटक सरकार, चौंकाने वाला सर्वे

ABP C-Voter Survey: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है. इस बीच राज्य में चुनाव को लेकर एक सर्वे आया है जिसके नतीजे देख कांग्रेस की टेंशन बढ़ जाएगी.

ABP C Voter Karnataka Election Survey: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही राज्य में चुनाव की रणभेरी बज चुकी है. चुनाव आयोग ने 10 मई को राज्य में चुनाव कराने की घोषणा की है. चुनाव परिणाम 13 मई को जारी किए जाएंगे. चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही एबीपी न्यूज समेत दूसरे सर्वे के नतीजे भी सामने आए हैं. पोल्स ऑफ पोल्स की बात करें तो कांग्रेस के लिए राहत भरी खबर है और कांग्रेस सरकार बनाने की ओर बढ़ती नजर आ रही है, लेकिन एक सर्वे ऐसा भी है जिसके नतीजे देखकर कांग्रेस की टेंशन बढ़ जाएगी. पॉपुलर पोल्स के सर्वे के मुताबिक कांग्रेस की सरकार बनाने की उम्मीद बिना किसी सहारे के पूरी नहीं हो पाएगी.

पॉपुलर पोल्स के सर्वे में राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 82-87 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है. कांग्रेस के लिए टेंशन की बात ये है सर्वे में बीजेपी को भी बराबर (82-87) सीट मिलती दिखाई गई हैं. राज्य की तीसरी प्रमुख पार्टी जेडीएस को 42-45 सीट मिलती दिखाई गई हैं.

जेडीएस बनेगी किंग मेकर

पॉपुलर पोल्स का ओपिनियन पोल अगर वास्तविक नतीजों में बदलता है तो राज्य की सत्ता पर काबिज होने का सपना पाले कांग्रेस के लिए जेडीएस से हाथ मिलाना मजबूरी होगी. पिछले कुछ दिनों से जेडीएस के रिश्ते कांग्रेस से ठीक नहीं चल रहे हैं. वहीं, जेडीएस पहले भी बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना चुकी है.

मैटराइज पोल में भी कांग्रेस को नुकसान

पॉपुलर पोल्स के साथ ही मैटराइज ने भी सर्वे किया है. मैटराइज के सर्वे के मुताबिक राज्य में कांग्रेस को 88-98 सीटें मिल रही हैं. बीजेपी को 96-106 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. जेडीएस को 23-33 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है. अन्य को 2-7 सीट मिल रही है. मैटराइज सर्वे के नतीजे देखें तो यहां कांग्रेस की सीटें पॉपुलर पोल्स सर्वे के मुकाबले ज्यादा हैं, लेकिन सबसे ज्यादा सीट बीजेपी के पास जाने के चलते उसके सरकार बनाने की संभावना भी ज्यादा बन रही है.

क्या कहता है पोल ऑफ पोल्स ?

पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक कांग्रेस को 100-108 सीट मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है. बीजेपी के खाते में 81-89 सीट जाती दिखाई दे रही हैं, जबकि जेडीएस को 27-35 सीट मिल रही है. अन्य को 1-3 सीट मिल रही हैं.

यह भी पढ़ें

ABP C-Voter Karnataka Survey: दक्षिण में BJP का इकलौता किला भी हो जाएगा ध्वस्त! इस सर्वे के नतीजे बढ़ा रहे BJP की टेंशन, सीटें देख उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget