एक्सप्लोरर

भारत में अब एक दिन में तीन लाख कोरोना टेस्ट करने की क्षमता, देशभर में 907 लैब में टेस्टिंग की सुविधा

भारत में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3,43,091 हो गई है जिसमें 1,53,178 एक्टिव मरीज हैं यानी जिनका इलाज चल रहा है.

नई दिल्लीः कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच भारत ने अपनी टेस्टिंग क्षमता 3 लाख प्रति दिन कर ली है. अब भारत में कुल 907 लैब हैं जहां कोरोना टेस्टिंग की सुविधा है. 907 लैब के चलते एक दिन में तीन लाख सैंपल और टेस्टिंग की सुविधा है भारत में है. वहीं अब तक 59,21,069 सैंपल टेस्ट किए जा चुके है. पिछले 24 घंटे में 1,54,935 सैंपल लिए गए है.इन 907 सरकारी और प्राइवेट लैब में कोरोना के लिए RT PCR, TrueNat और CBNAAT टेस्ट हो रहे है.

- आरटी पीसीआर आधारित टेस्टिंग 534 लैब में हो रही है जिसमें 347 सरकारी लैब और 187 प्राइवेट लैब है. - TrueNat टेस्टिंग 302 लैब में हो रही है जिसमें 287 सरकारी लैब और 15 निजी लैब है. - CBNAAT की टेस्टिंग सुविधा देश के 71 लैब में है जिसमें सरकारी लैब 25 हैं जबकि 46 प्राइवेट लैब हैं.

वहीं दिल्ली में टेस्टिंग सुविधा बेहतर करने के लिए सभी 11 जिलों के नतीजे उसी जिले के लैब में भेजे जाएंगे. दिल्ली में अभी 42 लैब हैं जहां 17 हजार सैंपल लिए जा सकते और टेस्ट कर सकते है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निजी तौर पर प्राइवेट हेल्थ केयर प्रोवाइडर के साथ जुड़ने के लिए कहा है ताकि बेड और क्रिटिकल केयर हेल्थ फैसिलिटी को बढ़ाया जा सके. साथ ही दी जा रही स्वास्थ्य सुविधा के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी शुल्क सुनिश्चित किया जा सके. इस बारे में, कुछ राज्य जैसे तमिलनाडु, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, कर्नाटक और मध्य प्रदेश पहले ही पहल कर चुके हैं. उन्होंने निजी क्षेत्र के साथ उचित दरों और कोविड 19 रोगी के प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण देखभाल प्रदान करने की व्यवस्था पर समझौता किया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों को प्राइवेट हैल्थ केयर प्रोवाइडर के साथ मिलकर काम करना चाहिए और सरकारी और निजी स्वास्थ्य सुविधाओं में पूलिंग पर विचार करने के लिए भी कहा गया है, जिससे कोविड 19 मरीजों को जल्द, अच्छी गुणवत्ता और उचित स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने में मदद मिले.

भारत में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3,43,091 हो गई है जिसमें 1,53,178 एक्टिव मरीज हैं यानी जिनका इलाज चल रहा है. वहीं अब तक 9,900 मरीजों की मौत हो चुकी है और 1,80,012 मरीज संक्रमण से ठीक हुए है. पिछले 24 घंटे में 10,667 नए मामले आए है जबकि 380 मरीजों की मौत हुई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 10215 मरीज ठीक हुए है. देश में रिकवरी रेट यानी संक्रमण से ठीक होने की दर 52.46% है.

कोरोना वायरस: पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा- आर्थिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं, इन्हें तेज करने की जरुरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार, आपस में टकराईं, कई घायल
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार, आपस में टकराईं, कई घायल
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
Explained: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला की जीत से भारत पर क्या होगा असर? यहां जानिए
Explained: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला की जीत से भारत पर क्या होगा असर? यहां जानिए
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget