एक्सप्लोरर

TMC नेता अभिषेक बनर्जी का निशाना, 'कांग्रेस आत्ममुग्धता से ग्रस्त, लोकसभा चुनाव से पहले...'

Election Result 2023: तीन राज्‍यों में कांग्रेस की हार पर इंड‍िया एलायंस के सहयोगी दल TMC के नेता अभ‍िषेक बनर्जी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी अपनी ''आंतरिक कलह'' से निपटने का काम पूरा कर ले.

Abhishek Banerjee on Election Result 2023: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने सोमवार (4 द‍िसंबर) को दावा किया कि तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाली कांग्रेस आत्ममुग्धता से पीड़ित है और उससे अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले अपनी ''आंतरिक कलह'' से निपटने का आह्वान किया. 

कांग्रेस को तीन हिंदी भाषी राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलनी पड़ी और केवल दक्षिणी राज्य तेलंगाना में उसे जीत हासिल हुई. तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बनर्जी ने विपक्ष को एकजुट करने के लिए ''केवल बयानबाजी के बजाय ठोस कार्रवाई'' की आवश्यकता पर जोर दिया. 

'अंदरूनी मतभेद दूर होते तो नतीजे कुछ और होते' 

उन्होंने कहा कि अगर विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के अंदरूनी मतभेद दूर हो गए होते तो नतीजे कुछ और हो सकते थे. 

बनर्जी ने कहा, ''मैं किसी को दोष नहीं देना चाहता लेकिन इतना कहूंगा कि कुछ नेता अहंकार के चलते योग्य लोगों को अवसर नहीं दे रहे हैं और सुर्खियों में बने रहने का प्रयास कर रहे हैं. कांग्रेस की कमी यह है कि योग्य कार्यकर्ताओं को काम करने का मौका नहीं दिया गया और सक्षम लोगों को किनारे कर दिया गया.'' 

सक्षम को चुनाव लड़ने का मौका देने का आग्रह 

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के प्रमुख घटक टीएमसी में नंबर दो की हैसियत रखने वाले बनर्जी ने सहयोगात्मक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया और सभी से राजनीतिक अहंकार को अलग रखने और अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत और सक्षम व्यक्तियों को चुनाव लड़ने का मौका देने का आग्रह किया. 

'बीजेपी के खिलाफ लड़ने को ज्यादा समय नहीं'  

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस में जो लोग एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ लड़ना चाहते हैं, उनके लिए मैं कहूंगा कि ज्यादा समय नहीं बचा है. सभी को एक साथ लाने के प्रयास को गति मिलनी चाहिए. यह उनके शब्दों में नहीं बल्कि कार्यों में झलकना चाहिए.'' 

'राजनीतिक मतभेदों को दूर कर बदले जा सकते हैं नतीजे' 

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली हार का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों को दूर किया जाना चाहिए था और इससे नतीजे बदल सकते थे. उन्होंने कहा कि आंतरिक प्रतिद्वंद्विता का समाधान कर नुकसान को रोका जा सकता था. 

बनर्जी ने कांग्रेस से हार का कारण बनीं ''गलतियों से सीखने'' और आगामी लोकसभा चुनाव में मजबूत लड़ाई के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है. 

यह भी पढ़ें: Election Results: 3 राज्यों में कांग्रेस की हार पर जेडीयू का वार, 'पहले बुला ली गई होती इंड‍िया अलायंस की मीट‍िंग तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 नाम तय
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget