एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme के विरोध में AAP कार्यकर्ताओं ने मांगी भीख, PM मोदी के नाम पर 420 रुपये के चेक भेजे

Protest Against Agnipath Scheme: AAP कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए सत्तारूढ़ BJP पर जमकर हमला बोला, ‘नरेंद्र मोदी जी के लिए भीख दे दो’ के नारे लगाए.

Agnipath Scheme: आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं ने रविवार को सैनिकों की भर्ती के लिए केंद्र सरकार (Center) की 'अग्निपथ योजना' (Agnipath Scheme) के विरोध में दिल्ली समेत प्रमुख शहरों में भिक्षाटन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नाम 420 रुपये के चेक भेजे. आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्‍यसभा सदस्‍य संजय सिंह ने रविवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी. आप कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए सत्तारूढ़ भाजपा पर जमकर हमला बोला और जनता से पैसे की मांग करते हुए ‘नरेंद्र मोदी जी के लिए भीख दे दो’ के नारे लगाए.

इस दौरान आप कार्यकर्ता हाथ में कटोरा लेकर सरकार के नाम पर भीख मांगते नजर आए. पुलिस ने राजधानी में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को बसों में बिठाकर इको गार्डन भेज दिया. संजय सिंह ने आंदोलन की सफलता के लिए अपने साथियों को सलाम करते हुए रविवार की रात एक ट्वीट किया, ''भारत माता की रक्षा के लिये पैसे का रोना, रोना बंद करो. किसान का बेटा अग्निवीर. शाह का बेटा खाये खीर.'' 

एक दिन यूपी सरकार भी 4 साल के ठेके पर होगी
उन्‍होंने ट्वीट में छात्र शाखा और युवा शाखा के प्रमुखों के नेतृत्व में जोरदार आंदोलन के लिए सभी साथियों के जज्बे को सलाम किया. इसके पहले आप सांसद संजय सिंह ने रविवार को ट्वीट में आप कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा बस में जबरन बिठाते हुए एक वीडियो भी साझा किया. एक अन्य ट्वीट में संजय सिंह ने कहा कि बाबा (मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ) की पुलिस की बर्बरता याद रखना, एक दिन उप्र पुलिस भी चार साल के ठेके पर होगी. इस ट्वीट में आप नेता ने दावा किया कि लखनऊ में अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन आप युवा प्रकोष्‍ठ और छात्र प्रकोष्ठ की अगुवाई में किया गया. 420 रुपये की धनराशि के लिए भिक्षाटन के दौरान कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

संजय सिंह का बीजेपी पर वार
हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी आप कार्यकर्ता को न तो हिरासत में लिया गया है और न ही गिरफ्तार किया गया है. गौरतलब है कि ‘अग्निपथ’ योजना के तहत सैनिकों की भर्ती चार साल की लघु अवधि के लिए संविदा आधार पर की जाएगी. चयन के लिए पात्रता आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होगी और भर्ती होने वाले सैनिकों को ‘अग्निवीर’ नाम दिया जाएगा. इस योजना के विरोध में शनिवार को सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए ऐलान किया कि उनकी पार्टी रविवार को पूरे प्रदेश में अग्निपथ योजना में युवाओं को गुमराह करने और सीमा की सुरक्षा के लिए पैसों की कमी का रोना रोने के खिलाफ आंदोलन करेगी. 

संजय सिंह ने पीएम मोदी पर कसा तंज
आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय (State Office of AAP) में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा था कि पार्टी ने तय किया है कि रविवार को पूरे उत्तर प्रदेश में युवा शाखा और छात्र शाखा द्वारा मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) सरकार की नीतियों के खिलाफ भिक्षा मांगकर चेक और ड्राफ्ट के माध्यम से मोदी सरकार (Modi Government) को 420 रुपये भेजकर अपना सांकेतिक विरोध दर्ज कराएगी. सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि उनसे यह कहा जाएगा कि भारतीय सेना (Indian Army) के साथ चार सौ बीसी (धोखाधड़ी) न करो और यह भी कहा जाएगा कि भारत माता की रक्षा के लिए पैसे का रोना न रोइए.

यह भी पढ़ेंः 

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे का विधानसभा में बड़ा बयान, कहा - 'ये शिवेसना और बीजेपी की सरकार है'

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा में शिंदे गुट Vs ठाकरे गुट, व्हिप के उल्लंघन को लेकर किस पर गिरेगी गाज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
'बेटी को नया जीवन मिला', अपशब्द कहने वाली छात्रा की मां ने PM मोदी को कहा धन्यवाद
'बेटी को नया जीवन मिला', अपशब्द कहने वाली छात्रा की मां ने PM मोदी को कहा धन्यवाद
'चोरी राम मंदिर बनने के बाद शुरू नहीं हुई बल्कि...', कांग्रेस ने BJP पर किया हमला
'चोरी राम मंदिर बनने के बाद शुरू नहीं हुई बल्कि...', कांग्रेस ने BJP पर किया हमला
केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट
केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget