एक्सप्लोरर

सीट बंटवारे पर देशहित में करें फैसला, दिल्ली इकाई की आड़ न लें राहुल गांधी-AAP

राहुल गांधी ने आज सुबह ही कहा था कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई आप के साथ गठबंधन नहीं चाहती. कांग्रेस ने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी के नौ विधायक उसके साथ संपर्क में हैं.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों में बीजेपी से मुकाबले के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर ऊहापोह की स्थिति के बीच आम आदमी पार्टी का बड़ा बयान आया है. आप ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपनी दिल्ली इकाई की आड़ लेने के बजाय देश के हालात को देखते हुए आप के साथ सीट-बंटवारे पर फैसला करना चाहिए. आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने कहा, ''आप ने गठबंधन के लिए सैद्धांतिक फैसला किया और इसके लिए लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र को बचाने और दिल्ली की जनता की आवाज को मजबूत करने की जरूरत को समझा, जबकि पार्टी के अंदर आपत्तियां सामने आई थीं.''

राहुल गांधी ने आज सुबह ही कहा था कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई आप के साथ गठबंधन नहीं चाहती. राय ने कहा, ''मुझे लगता है कि या तो राहुल गांधी देश के हालात को नहीं समझ रहे हैं या अपनी पार्टी के संगठन को समझा नहीं पा रहे हैं. अपनी राज्य इकाई की आड़ लेने के बजाय राहुल को फैसला लेना चाहिए.'' उन्होंने कहा, ''हमारे कार्यकर्ता गठबंधन नहीं चाहते. कई नेता व्यक्तिगत रूप से इसके खिलाफ हैं. लेकिन देश के हित में गठबंधन करने का फैसला किया गया.''

दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बाद घोषणा की थी कि आप के साथ गठबंधन करने के खिलाफ एकमत बन गया है. इस घोषणा के बाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस तरह की अफवाहें हैं कि कांग्रेस की बीजेपी के साथ गुप्त समझ बन गयी है और उनकी पार्टी इस अपवित्र गठबंधन से मुकाबले को तैयार है.

राय ने कहा कि यह अलग मामला है कि दिल्ली कांग्रेस गठबंधन के बारे में क्या कहती है लेकिन गांधी को इस संबंध में देश के सामने केंद्र की बीजेपी सरकार की तानाशाही जैसी चुनौतियों पर विचार करते हुए जिम्मेदारी से फैसला लेना चाहिए. इस बीच बुधवार को कांग्रेस ने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी के नौ विधायक उसके साथ संपर्क में हैं और पाला बदलना चाहते हैं.

इससे पहले निलंबित आप विधायक और केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार ने मंगलवार को दिल्ली कांग्रेस के दफ्तर जाकर दीक्षित से मुलाकात की थी.

देश में नफरत फैला रहे हैं मोदी, यह गुरु नानक के विचारों पर हमला है- राहुल गांधी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget