एक्सप्लोरर

आज केजरीवाल के खिलाफ CBI में FIR दर्ज कराएंगे कपिल मिश्रा, अन्ना ने आरोपों की जांच का किया समर्थन

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सबसे बड़ा हमला करने वाले हैं. कल ही आम आदमी पार्टी ने पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया. वहीं कपिल मिश्रा ने आज केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई में एफआईआर दर्ज करवाने का मन बना लिया है.

तीन मामलों में एफआईआर दर्ज करवाने वाले हैं कपिल

कपिल मिश्रा ने कहा था कि कल सुबह 11:30 बजे सीबीआई में तीन शिकायत दर्ज कराऊंगा. कपिल मिश्रा जिन तीन मामलों में एफआईआर दर्ज करवाने वाले हैं उनमें पहली एफआईआर केजरीवाल के खिलाफ है. दूसरी एफआईआर में सत्येंद्र जैन के अलावा केजरीवाल के साढ़ू सुरेंद्र कुमार बंसल को निशाना बनाया है. वहीं, तीसरी एफआईआर में आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेताओं का नाम शामिल है.

केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और मेरा लाई डिटेक्टर टेस्ट करा लें- कपिल मिश्रा

इसस पहले कल कपिल मिश्रा ने कहा था, ‘’जो बयान कल मैने केजरीवाल और सत्यैंद्र जैन पर दिया था उसके लिए मैंने सीबीआई से भी वक्त मांगा है. मिश्रा ने आगे कहा कि इस मामले में अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और मेरा लाई डिटेक्टर टेस्ट करा लें, सबकुछ साफ हो जाएगा.’’

टैंकर घोटाले में एसीबी को दिए दस्तावेज

400 करोड़ के टैंकर घोटाले मामले में कल सुबह कपिल मिश्रा एसीबी दफ्तर पहुंचे थे और उस घोटाले से संबंधित दस्तावेज एसीबी को सौंपे हैं. एसीबी से मिलने के बाद कपिल मिश्रा ने कहा है, ‘मैंने एसीबी को टैंकर घोटाले से जुड़ी जानकारी दी है कि कैसे इस मामले की जांच में देरी की गई और सरकारी पैसे का दुरूपयोग किया.’ उन्होंने कहा है कि इस मामले में वह गवाह भी बने हैं और शिकायतकर्ता भी.

अन्ना ने भी आरोपों की जांच का किया समर्थन

वहीं, समाजसेवी अन्ना हजारे ने भी आरोपों की जांच का समर्थन किया है. उन्होंने कहा है कि केजरीवाल पर जो आरोप लग रहे हैं उनकी जांच होनी ही चाहिए.

कपिल मिश्रा का ये कदम दिल्ली की राजनीति में अहम कदम है. इस एफआईआर दर्ज करने के साथ ही केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई पहली बार जांच शुरू कर देगी. सीबीआई हालांकि स्वायत्त संस्था है पर आरोप लगता रहा है कि वो केंद्र के इशारे पर काम कर करती है. ऐसे में आने वाले दिनों में केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.

यह भी पढ़ें

केजरीवाल पर कपिल का एक और आरोप, जानें क्या है टैंकर घोटाले का सच ?

केजरीवाल पर तंज कसते हुए बोले कपिल मिश्रा, मुझे खूब गालियां दिलवाना लेकिन जांच का सामना करना होगा

दो साल में पांच बार ‘Hit Wicket’ हुए केजरीवाल, सस्पेंड किए अपने ही विधायक

जानें कौन हैं दिल्ली के बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा जिन्होंने केजरीवाल पर लगाए हैं रिश्वत लेने के आरोप ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget