Live: कोरोना पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ हाईलेवल बैठक, बोले- वैक्सीन बड़ा कवच, सतर्कता के बावजूद कुछ राज्यों में बढ़ रहे मामले
Live: कोरोना पर पीएम मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. उन्होंने कहा कि बच्चों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है.

Background
Breaking Live Updates: कोरोना को लेकर पीएम मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. उन्होंने बताया की बच्चों को वैक्सीन दी जा रही है. वहीं, दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से बुलडोजर कार्रवाई होगी. सरित विहार, मदनपुर खादर और समोसा चौक समेत कई इलाको में दिल्ली नगर निगम की तरफ से सर्वे किया जा रहा है. दक्षिण दिल्ली के मेयर सूर्यान अतिक्रमण को चिन्हित करने के लिए जैतपुर से निकलकर समोसा चौक और मदनपुर खादर समेत दूसरे इलाकों का सर्वे कर रहे हैं.
इधर, दिल्ली में अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम द्वारा कराये जा रहे सर्वे और बुलडोज़र कार्यवाही के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने बीजेपी मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है. गौरतलब है कि इससे पहले हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा के दौरान भड़की हिंसा के बाद दिल्ली के जहांगीरपुरी में नगर निगम की तरफ से अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया था. हालांकि, इसको लेकर काफी राजनीतिक तौर पर आलोचना की गई. सुप्रीम कोर्ट में इसे खिलाफ याचिका दायर की गई और अवैध अतिक्रमण हटाने जाने की कार्रवाई के महज कुछ देर बाद ही बुलडोजर कार्रवाई ब्रेक लगाने का आदेश दिया गया था. कोर्ट ने कहा कि दिल्ली के जहांगीरपुर में दो हफ्ते तक बुलडोजर की कार्रवाई नहीं है.
ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine: IAEA चीफ का बयान, परमाणु संयंत्र पर रूसी सैनिकों का कब्जा, हादसे का खतरा बढ़ा
पीएम मोदी ने कहा- बच्चों का टीकाकरण हमारी प्राथमिकता
पीएम मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि हर भारतीय के लिए गर्व की बात है जिस तरह के वैक्सीन लगी है. लंबे समय बाद स्कूल खुले है जिससे बाद कोरोना के मामले बढ़े है. बच्चों मे कोरोना के मामले आ रहे है. लेकिन अब बच्चों को भी वैक्सीन मिल रही है सभी eligible बच्चों को टीका हमारी प्राथमिकता है जिसके लिए हमें स्कूल मे ड्राइव भी चलानी होगी. टीचर और परिजनों को भी इसके लिए तैयार रहना होगा. तीसरी लहर में कोरोना के बढ़ते मामले देखे हैं. उसके बाद भी हमने काम के साथ कोरोना को कंट्रोल किया था.
पीएम मोदी ने कहा- यूरोप के कुछ देशों में कोरोना के वेरिएंट कैसे फैल रहे हैं वो हम देख रहे हैं
पीएम मोदी ने कहा कि बीते दो साल में 24वीं बैठक है. कोरोना के नए वेरिएंट किस तरह फैल रहे हैं ये हम यूरोप के कई देशों में देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमने अपने देश में कोरोना के हालात को बेहतर रखा है, इसके बाद भी जिस तरह के कुछ राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे है हमे अलर्ट रहने की जरूरत है.जिस तरह से कुछ महीनों पहले कोरोना की लहर आई हमने बहुत कुछ सीखा है. दो साल के अंदर कोरोना से जुड़े हर पक्ष में मजबूती देने काम काम किया है. तीसरी लहर में कही भी हालात uncontrolled होने की ख़बर नहीं आई है.






















