एक्सप्लोरर

केजरीवाल को 'आतंकी' कहने वाले बीजेपी नेता के बयान के खिलाफ आज से AAP का शांति मार्च शुरू

इस मौन विरोध मार्च के दौरान बीजेपी की अभद्र टिप्पणी की निंदा करने के लिए आम आदमी पार्टी के समर्थक अपने हाथों पर काले रिबन बांधेंगे.पार्टी के नेता और वालंटियर जनता से अपील करेंगें कि अगर वह अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी नहीं मानते तो 8 फरवरी को झाड़ू को वोट करें.

नई दिल्ली: बीजेपी नेता के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहने वाले बयान पर राजनीति गरमाई हुई है. आम आदमी पार्टी इस बयान पर बीजेपी को घेरने की तैयारी में है. केजरीवाल को आतंकी कहे जाने वाले बयान के खिलाफ अब आम आदमी पार्टी के नेता शांति मार्च करेंगे. तीन दिन तक पूरी दिल्ली में, 70 विधान सभाओं में आम आदमी पार्टी के नेता घर-घर जाएंगे और लोगों से कहेंगे कि वो तय करें अरविंद केजरीवाल आतंकवादी हैं या उनका बेटा या भाई. साथ ही लोगों से अपील करेंगे कि अगर आप अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी नहीं मानते हैं तो 8 फरवरी को झाडू को वोट दें. शुक्रवार से इस अभियान की शुरुआत हो गयी है.

इस मौन विरोध मार्च के दौरान बीजेपी की अभद्र टिप्पणी की निंदा करने के लिए आम आदमी पार्टी के समर्थक अपने हाथों पर काले रिबन बांधेंगे. इसके अलावा पार्टी के वालंटियर दिल्ली के लोगों से मिलेंगे और पैम्पलेट वितरित करेंगे. पार्टी के नेता और वालंटियर दिल्ली के लोगों से अपील करेंगे कि वे तय करें कि केजरीवाल उनके बेटे हैं या आतंकवादी. आम आदमी पार्टी का लक्ष्य है कि ज़्यादा से ज़्यादा मतदाताओं तक इस सवाल को पहुंचाया जाए कि क्या बहुमत के आधार पर चुनी सरकार के मुख्यमंत्री को आतंकवादी कहना ठीक है. पार्टी के नेता और वालंटियर जनता से अपील करेंगें कि अगर वह अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी नहीं मानते तो 8 फरवरी को झाड़ू को वोट करें.

गौरतलब है कि बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने एक भाषण में अरविंद केजरीवाल को आतंकी कहा था. इस सिलसिले में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली की जनता तय करेगी कि वो उन्हें बेटा मानती है या आतंकवादी. बीजेपी पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया था, "अगर अरविंद केजरीवाल को अपना बेटा समझते हो तो झाड़ू को वोट देना. अगर आतंकवादी समझते हो तो कमल को वोट देना." इस बयान के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग में शिकायत भी दी है.

यह भी पढ़ें-

पीएम हिंसा के साथ हैं या अहिंसा के साथ हैं? विकास के साथ हैं या अराजकता के साथ हैं- प्रियंका गांधी

संसद में आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट पेश, वित्त वर्ष में आर्थिक विकास दर 6-6.5 फीसदी रहने का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: राहुल गांधी के SC पहुंचने पर वकील ने कहा- आहत हैं, CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता
Live: राहुल गांधी के SC पहुंचने पर वकील ने कहा- आहत हैं, CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख के नेताओं और MHA के बीच निर्वाचित निकाय पर आज बातचीत, विशेष मॉडल पर बनेगी सहमति!
लद्दाख के नेताओं और MHA के बीच निर्वाचित निकाय पर आज बातचीत, विशेष मॉडल पर बनेगी सहमति!
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget