एक्सप्लोरर

AAP On Rahul Gandhi: ‘अगर देश बचाना है तो...’ राहुल गांधी को लेकर आप ने कांग्रेस और विपक्षी एकता को दिया नया चैलेंज

AAP Targeted Rahul Gandhi: बिहार के पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक के बाद से आम आदमी पार्टी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है. दिल्ली अध्यादेश पर समर्थन मांग रही आप ने कांग्रेस को नई चुनौती दी है.

AAP Attack On Rahul Gandhi: दिल्ली में केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ विपक्षी दलों का समर्थन मांग रही आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया है. पार्टी का कहना है कि कांग्रेस को तीसरी बार राहुल गांधी को नेता तौर पर प्रोजेक्ट नहीं करना चाहिए. आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने ये बात एक ट्वीट के माध्यम से कही है.

उन्होंने ट्वीट में लिखा है, “अगर देश बचाना है तो सबसे पहले कांग्रेस को बोल देना चाहिए कि वो तीसरी बार भी राहुल गांधी पर दांव नहीं लगाएंगे और समूचे विपक्ष पर ये दबाव नहीं डालेंगे. देश हित में ये संविधान बचाने से भी ऊपर है.” प्रियंका कक्कड़ ये ट्वीट बिहार के पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक के बाद सामने आया है. जिसमें आप ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा था कि अगर कांग्रेस संसद में दिल्ली अध्यादेश का विरोध नहीं करती है तो आप कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष का हिस्सा नहीं बनेगी.

विपक्ष की बैठक में उठा दिल्ली अध्यादेश का मुद्दा

बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने में लगे विपक्षी दलों की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मेजबानी में शुक्रवार (23 जून) को बैठक हुई. इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और एनसीपी चीफ शरद पवार सहित कई नेता शामिल हुए.

मीटिंग में दिल्ली का अध्यादेश का मामला भी उठा. बैठक में अध्यादेश को लेकर केजरीवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से चाय पर समय मांगा, लेकिन वो नहीं माने.

अरविंद केजरीवाल ने मीटिंग में क्या कहा?

आम आदमी पार्टी (AAP) सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल को बोलने का मौका मिला तो उन्होंने सबसे पहली बात अध्यादेश को लेकर रखी और इस पर समर्थन मांगा. कांग्रेस ने अध्यादेश को लेकर अपना स्टैंड क्लियर नहीं किया है तो इस कारण अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी से चाय पर मिलने को कहा ताकि मतभेद और मनभेद दूर किए जा सकें, लेकिन राहुल गांधी ने इस पर मना कर दिया.

सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी ने इस पर कहा कि हमारे यहां मीटिंग की प्रक्रिया है. अध्यादेश के पक्ष या विपक्ष को लेकर भी प्रोसेस होता है. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अरविंद केजरीवाल को कुछ क्लिप्स दिखाईं और कहा कि आप के नेता हमारे बारे में बहुत कुछ बोलते हैं.

ऐसे में सीएम केजरीवाल ने जवाब में कहा कि बोला तो आपकी तरफ से भी जाता है लेकिन अध्यादेश पर अपना स्टैंड बताएं. अध्यादेश के खिलाफ खड़े नहीं होना है तो सार्वजनिक तौर पर कह दीजिए.

ये भी पढ़ें: Delhi Politics: 'भ्रष्टाचार किया है तो सजा काटनी पड़ेगी, यही विधि का विधान है' अजय माकन का CM केजरीवाल पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का कब होगा ऐलान? सर्जियो गोर बोले- '99 फीसदी काम पूरा, अब सिर्फ...'
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का कब होगा ऐलान? सर्जियो गोर बोले- '99 फीसदी काम पूरा, अब सिर्फ...'
शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य बनाने वाला आदेश सुप्रीम कोर्ट ने नहीं बदला, सिर्फ एक साल की दी मोहलत
शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य बनाने वाला आदेश SC ने नहीं बदला, सिर्फ एक साल की दी मोहलत
कॉकरोच जनता पार्टी पर आया RSS का पहला रिएक्शन, कहा- भारत के  जेन-Z...
कॉकरोच जनता पार्टी पर आया RSS का पहला रिएक्शन, कहा- भारत के  जेन-Z...
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, लोगों की जेब पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, लोगों की जेब पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ

वीडियोज

CNG Price Hike: आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका! सीएनजी की कीमतों में अचानक हुआ भारी उछाल! | Mumbai
Karnataka CM : CLP मीटिंग से ठीक पहले DK Shivakumar के हाथ से फिसली बाजी? | Siddaramaiah | Breaking
Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद भारत के कितने जहाज होर्मुज से गुजरे और कितने फंसे? सामने आई पूरी डिटेल 
अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद भारत के कितने जहाज होर्मुज से गुजरे और कितने फंसे? सामने आई डिटेल 
दिल्ली: ईद की खुशियों में मौत का मातम! जहांगीरपुरी में सिगरेट के विवाद में युवक की चाकू गोदकर हत्या
दिल्ली: ईद की खुशियों में मौत का मातम! जहांगीरपुरी में सिगरेट के विवाद में युवक की चाकू गोदकर हत्या
Riyan Parag Statement: '215 डिफेंड हो सकते थे, लेकिन...', रियान पराग ने किसे बताया हार का कारण, वैभव को लेकर कही ये बात
'215 डिफेंड हो सकते थे, लेकिन...', रियान पराग ने किसे बताया हार का कारण, वैभव को लेकर कही ये बात
Alpha New Release Date: अब फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
राजस्थान: भजनलाल सरकार ने घटाई RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा, बोले- 'मैंने कभी भी...'
राजस्थान: भजनलाल सरकार ने घटाई RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा, बोले- 'मैंने कभी भी...'
गरीब बच्चों के लिए बड़ी राहत, सरकार दे रही हर साल 12 हजार की स्कॉलरशिप, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
गरीब बच्चों के लिए बड़ी राहत, सरकार दे रही हर साल 12 हजार की स्कॉलरशिप, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
Embed widget