एक्सप्लोरर

AAP सांसद ने भारत-PAK बॉर्डर पर ड्रोन से तस्करी पर रोक लगाने की उठाई मांग

AAP MP On India Pak Border: AAP सांसद संदीप पाठक ने कहा, 'पंजाब का लगभग 550 किलोमीटर का बॉर्डर PAK से लगता है. ड्रोन की घुसपैठ लगातार बढ़ती जा रही है. पिछले साल लगभग 300-350 ड्रोन देखे गए.'

AAP MP On India Pak Border: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने सोमवार (10 फरवरी, 2025) को पंजाब में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तेजी से बढ़ रही ड्रोन गतिविधियों का मुद्दा राज्यसभा में उठाया. उन्होंने पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन से ड्रग्स और हथियारों की तस्करी पर तुरंत रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार से उचित कदम उठाने की मांग की. पाठक ने कहा,'पंजाब के बॉर्डर एरिया में ड्रोन की घुसपैठ लगातार बढ़ती जा रही है और पिछले साल 300 से अधिक ड्रोन देखे गए इसलिए भारत को एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी को एडवांस करने के साथ ही जीरो टॉलरेंस और जीरो घुसपैठ पॉलिसी लाने की जरूरत है. ड्रोन का इस्तेमाल सूचना, ड्रग्स, हथियार को भेजने और आतंकी गतिविधियों में किया जा सकता है, ताकि ये भारत सरकार की नजर में न आएं.'

संदीप पाठक ने कहा, मैं एक महत्तपूर्ण विषय को सदन में रखना चाहता हूं जिसका सीधा संबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और बॉर्डर एरिया में रहने वाले जनमानस के जनजीवन से संबंधित है. पंजाब का लगभग 550 किलोमीटर का बॉर्डर सीधा पाकिस्तान से लगता है. ड्रोन की घुसपैठ कई सालों में लगातार बढ़ती जा रही है. 2020 में लगभग 50 ड्रोन देखे गए थे, उसके बाद हर साल ये संख्या बढ़ती गई और पिछले साल लगभग 300-350 ड्रोन देखे गए.' 

'ज्यादातर ड्रोन भारत में लैंड करते हैं और वापस उड़ जाते हैं'

संदीप पाठक ने कहा कि सबसे चिंताजनक बात ये है कि सुरक्षा बल द्वारा बेअसर किए जा रहे ड्रोनों की संख्या काफी कम है. यह मात्र कुछ फीसदी है. इसका मतलब है कि ज्यादातर ड्रोन भारत में लैंड करते हैं और वापस उड़ जाते हैं. ऐसे में बॉर्डर बेल्ट पर पाकिस्तान द्वारा ड्रोन का इस्तेमाल करना बहुत गंभीर है.

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा,'पाकिस्तान ज्यादातर तुर्की और चीन से ड्रोन का आयात कर रहा है. हमारे देश में एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी अभी एडवांस नहीं है, हमें उन्हें तुरंत अधिग्रहण करना चाहिए. इसमें एक महत्वपूर्ण चीज यह है कि ट्रेनिंग पर भी ध्यान देना पड़ेगा कि फर्स्ट लाइन ऑफ कमीशन बीएसएफ की है. सेकेंड लाइन ऑफ कंट्रोल राज्य पुलिस की रहती है. क्या बीएसएफ ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी के लिहाज पूरी तरह लैस है.'? 

'पंजाब के बॉर्डर एरिया में ड्रोन की बहुत ज्यादा एक्टिविटी'

संदीप पाठक ने कहा, 'पाकिस्तान या कोई भी देश इसे हाइलाइट नहीं करना चाहेंगे. वो ड्रोन को सिर्फ रणनीतिक उद्देश्य के लिए इस्तेमाल करेंगे. वो बम नहीं गिराने वाले हैं. बाकी सूचना, ड्रग्स, आर्म्स इधर भेजेंगे और टेररिस्ट गतिविधियों में इस्तेमाल करेंगे ताकि सरकार की नजर में नहीं आए और ये जारी रह सके. पंजाब के बॉर्डर एरिया तरनतारन और अमृतसर पर बहुत ज्यादा ड्रोन की एक्टिविटी है.'

ये भी पढ़े:

दिल्ली जीत के बाद और बढ़ी बीजेपी की मुश्किल, अब दो मुख्यमंत्री बनाने होंगे!

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Highlights: NDA-विपक्ष के बीच रार, कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग
NDA-विपक्ष के बीच रार, कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget