एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा में 'नोटकांड', AAP विधायक ने लहराईं नोटों की गड्डियां, जमकर हुआ हंगामा

दिल्ली विधानसभा में इन दिनों जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है. अब आप विधायक ने सदन में ही नोटों की गड्डी लहरा दी. वहीं बीजेपी ने सदन में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

Delhi Assembly: आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिन्दर गोयल ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा में नोटों की गड्डी लहराईं. उन्होंने दावा कि ये रिश्वत में मिले पैसे हैं. उन्होंने कहा, "बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में नर्सिंग आदि की भर्ती के लिए टेंडर निकला है. सरकार का क्लॉज है कि 80 फीसदी पुराने कर्मचारियों को रखना है, लेकिन ऐसा नहीं होता. इसमें बड़े स्तर पर पैसे की उगाही होती है."

'विधायक को भी मिला लें'

विधायक ने आगे कहा, "नौकरी हो जाने के बाद भी कर्मियों को पूरे पैसे नहीं मिलते. ठेकेदार उनमें से बहुत पैसे खुद ले लेते हैं. कर्मचारी इस मामले को लेकर अस्पताल में स्ट्राइक पर बैठे, वहां उनके साथ मारपीट हुई. मैंने इसे लेकर DCP से शिकायत की. चीफ सेक्रेटरी और एलजी तक से शिकायत की. उन्होंने मुझसे सेटिंग की कोशिश की कि विधायक को भी मिला लें."

'वो मुझे जान से मार सकते हैं'

मोहिन्दर गोयल ने आरोप लगाते हुए कहा, "खुलासे के लिए मैंने उनसे सेटिंग की और डीसीपी को जानकारी दी कि 15 लाख रिश्वत का पैसे मुझे दे रहे हैं और मैं उन्हें रंगे हाथ पकड़वाना चाहता हूं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. मैं जान जोखिम में डालकर यह काम कर रहा हूं, वे इतने दबंग लोग हैं कि मेरी जान ले सकते हैं. इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए."

बीजेपी ने उठाया यमुना में प्रदूषण का मुद्दा

दूसरी ओर, दिल्ली विधानसभा में बीजेपी विधायकों ने यमुना में प्रदूषण को लेकर हंगामा किया. विधायक वेल तक पहुंच गए, जिसके बाद विधायक अनिल वाजपेयी और विधायक OP शर्मा को मार्शल आउट किया गया. बीजेपी के सभी विधायक सदन से बाहर आ गए और यमुना के मुद्दे पर विधानसभा के बाहर भी प्रदर्शन किया.

ये भी पढ़ें- Assembly Election 2023 Date: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में इस वक्त कितनी सीटें किसके पास? आसान भाषा में समझिए समीकरण

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget