एक्सप्लोरर

संजय सिंह ने किया राज्यसभा का नामांकन, पुलिस वैन में जेल से आए बाहर

Sanjay Singh Nomination: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को कोर्ट से राज्यसभा नामांकन करने के लिए जेल से बाहर आने की अनुमति मिल गई थी.

Rajya Sabha Nomination: दिल्ली आबकारी नीति मामले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के लिए जेल से बाहर आए. उन्होंने सिविल लाइंस में एक पुलिस वैन में पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया. 

संजय सिंह के अलावा आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी राज्यसभा के लिए अपना नामांकन किया है. 19 जनवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए दिल्ली से आप ने तीन लोगों को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. जिसमें संजय सिंह और एनडी गुप्ता को फिर से मौका दिया गया है.

दिल्ली की अदालत से नामांकन करने की मिली थी इजाजत

इससे पहले शनिवार (06 जनवरी) को संजय सिंह को दिल्ली की अदालत से राज्यसभा का नामांकन व्यक्तिगत रूप से करने की इजाजत मिल गई थी. शुक्रवार को अदालत ने जेल अधीक्षक को चुनाव के संबंध में अंडरटेकिंग, नॉमिनेशन फॉर्म और अन्य जरूरी दस्तावेजों पर सिग्नेचर की अनुमति देने का निर्देश दिया था.

तीन महीने से जेल में बंद हैं संजय सिंह

दिल्ली में कथित शराब घोटाले के मामले में आप नेता संजय सिंह पिछले तीन महीनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था. ईडी ने आरोप लगाया कि संजय सिंह ने उत्पाद शुल्क नीति के निर्माण और इसके कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इससे शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को धन का लाभ हुआ.

22 दिसंबर को ट्रायल कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका ये कहते हुए खारिज कर दी थी कि पहली नजर में उनके खिलाफ मामला वास्तविक लगता है और जो सबूत पेश किए गए हैं वो कथित क्राइम में उनकी भागीदारी को दिखाते हैं.  

ये भी पढ़ें: 'दो हफ्ते में सरेंडर करें...', बिलकिस बानो केस में SC ने दोषियों की सजा माफी रद्द करते हुए क्या-क्या कहा? 10 Points

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget