एक्सप्लोरर

Sidhu Moosewala Killed: सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर AAP सांसद संजय सिंह बोले- इसमें शामिल लोग बचेंगे नहीं

Sidhu Moosewala Killed: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हत्या को लेकर आप नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि जो भी लोग इसमें शामिल हैं, वो बचेंगे नहीं.

Sanjay Singh On Sidhu Moosewala Murder: पंजाब के मानसा (Mansa) जिले में रविवार को पंजाबी गायक (Punjabi Singer) सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई. फायरिंग में दो अन्य लोग घायल हो गए. ये घटना पंजाब सरकार द्वारा मूसेवाला सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस लेने के ठीक एक दिन बाद हुई. वहीं इस मामले को लेकर आप (AAP) सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि जो भी लोग इसमें शामिल हैं, वो बचेंगे नहीं. 

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि मूसेवाला की हत्या से सब लोग दुखी हैं, हमें गहरा सदमा लगा है. संजय सिंह ने कहा कि पंजाब से गैंगवार का खात्मा होगा और ये हम कर के दिखाएंगे. आज पूरा पंजाब सच जानना चाहता है.  संजय सिंह ने आगे कहा कि मूसेवाला को पंजाब सरकार से 2 पुलिस के कमांडो और एक बुलेट प्रूफ गाड़ी मिली हुई थी. 

संजय सिंह ने उठाए कई सवाल

सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या उनके इर्द-गिर्द के लोगों ने कुछ किया? जिस रास्ते से वो जा रहे थे उसके बारे में किसी ने कहा? ये सारा जांच का विषय है. उन्होंने आगे कहा कि जब ये घटना हुई तो उस समय बुलेट प्रूफ गाड़ियां और कमांडो क्यों नहीं थे, वे बगैर सुरक्षा के क्यों गए. शायद पुलिस के कमांडो होते तो जवाबी कार्रवाई करते, शायद अगर बुलेट प्रूफ गाड़ी होती तो ये सब नहीं होता. 

हाथ जोड़कर कह रहा हूं कि सियासत ना करें- सिंह

संजय सिंह ने कहा कि ऐसे वक्त में भी सियासत हो रही है. बीजेपी के खालिस्तानी माहौल वाली बात पर संजय सिंह ने कहा कि वे लोग किसानों को खालिस्तानी बोल रहे थे, अन्नदाता को खालिस्तानी बोल रहे थे, ऐसे लोगों की बात ना करें. बीजेपी, कांग्रेस के मित्रों से हाथ जोड़कर कह रहा हूं कि ऐसे समय सियासत ना करें. जो लोग इसमें शामिल हैं उन्हें पंजाब की सरकार, पंजाब की पुलिस सख्त से सख्त सजा देगी.  

सिद्धू मूसेवाला को दी श्रद्धांजलि

सिद्धू मूसेवाला के फैंस और परिवार के लिए संजय सिंह ने कहा कि ये बड़ी घटना है, हम सबको इसका दुख है. कौन लोग इसके पीछे हैं जांच के बाद सामने आएगा. संजय सिंह ने कहा कि सबसे पहले उन्हें श्रद्धांजलि दूंगा. उनके परिवार को भगवान इस अपार को कष्ट सहने की शक्ति दे. उनसे यही कहूंगा कि संयम के साथ पूरा सच सामने आएगा. जो भी लोग इसमें शामिल हैं बचेंगे नहीं. 

कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था विधानसभा चुनाव 

बता दें कि, सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) ने इसी साल मनसा से कांग्रेस (Congress) के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था. उन्हें आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला ने हराया था. सिद्धू मूसेवाला कनाडा में पढ़ने के लिए गए थे, जिसके बाद जब वो पंजाब लौटे तो सिंगर बनकर लौटे थे. सिद्धू मूसेवाला कई विवादों से भी जुड़े रहे थे. एक ही दिन पहले सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को वापस लिया गया था. पंजाब पुलिस ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच के लिए SIT का गठन किया है. पंजाब के डीजीपी (Punjab DGP) वीके भावरा ने जानकारी देते हुए बताया, ऐसा प्रतीत होता है कि गिरोहों के बीच आपसी रंजिश की वजह से गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई. 

ये भी पढ़ें- 

Sidhu Moosewala Killed: DGP ने बताया मर्डर स्पॉट पर कितनी चलीं गोलियां, बोले- मूसेवाला बुलेट प्रूफ कार और कमांडो नहीं ले गए थे साथ 

Mehbooba Mufti: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ प्रस्ताव पर जमीयत उलेमा के साथ आईं महबूबा मुफ्ती, बोलीं- कौम के लोग इकट्ठा हो रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget