एक्सप्लोरर

केजरीवाल के खिलाफ संदीप दीक्षित तो अवध ओझा के खिलाफ कांग्रेस ने इस दिग्गज को उतारा मैदान में, लिस्ट की बड़ी बातें

AAP-Congress Candidate List: दिल्ली चुनाव को लेकर पहले कहा जा रहा था कि कांग्रेस और AAP का गठबंधन हो सकता है, लेकिन इन अटकलों पर केजरीवाल ने ये स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी

AAP-Congress Candidate List: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. आम आदमी पार्टी ने भी गुरुवार (12 दिसंबर, 2024) को अपने 31 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है तो वहीं कांग्रेस ने भी 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. चुनाव में कई ऐसी सीटें हैं, जहां पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सीधी लड़ाई है. इन में सबसे बड़ी सीट है नई दिल्ली की. यहां पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ तीन बार की सीएम रहीं शीला दीक्षित  के बेटे संदीप दीक्षित मैदान में उतरें हैं.  

दिल्ली चुनाव को लेकर पहले कहा जा रहा था कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन हो सकता है, लेकिन इन अटकलों के बीच अरविंद केजरीवाल ने ये स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है. बीते रोज बुधवार (11 दिसंबर, 2024) को ये खबर सामने आई थी कि आम आदमी पार्टी चुनाव में 15 सीटें कांग्रेस को देने पर सोच विचार कर रही है मगर केजरीवाल के एक एक्स पोस्ट ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है. 

कांग्रेस ने भी 21 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

कांग्रेस ने भी गुरुवार को 21 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. इनमें से नरेला सीट पर अरुणा कुमारी मैदान में उतरीं हैं तो वहीं इस सीट पर आप से दिनेश भारद्वाज चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं आदर्श नगर विधानसभा सीट की बाक करें तो यहां पर आप से मुकेश गोयल चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं कांग्रेस से शिवांक सिंघल मैदान में हैं. चांदनी चौक सीट पर आप से पुनारदीप सिंह सवहनी और कांग्रेस से मुदित अग्रवाल है. पटपड़गंज विधानसभा सीट पर आप से अवध ओझा मैदान में उतरें हैं और कांग्रेस से उनको टक्कर देने के लिए अनिल चौधरी. मुस्तफाबाद सीट से आप के टिकट पर आदिल अहमद खान लड़ रहे हैं को कांग3ेस से अली मेहंदी. छतरपुर सीट पर आप से ब्रह्मा सिंह तंवर मैदान में हैं को वहीं कांग्रेस से राजिंदर तंवर चुनाव लड़ रहे हैं. सीलमपुर विधानसभा सीट पर आप से जुबैर चौधरी तो वहीं कांग्रेस से अब्दुल मैदान में रहमान आमने सामने हैं.   

24 उम्मीदवारों के टिकट काटे

आम आदमी पार्टी ने अब तक 31 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. बात करें 2020 के चुनावों की तो 27 सीटों पर आप थी और इस बार पार्टी ने 27 में से 24 उम्मीदवारों के यानी की 89 फीसदी टिकट काटे हैं. आप ने पहले 21 नवंबर को 11 प्रत्याशियों की लिस्ट घोषित की थी. 

क्या बोले राघव चड्ढा? 

वहीं आप नेता राघव चड्ढा ने भी कांग्रेस और आप के गठबंधन की खबरों को निराधार बताते हुए कहा था कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी अपने संगठन की ताकत और राजनीतिक बलबूते पर लड़ेगी. गठबंधन की खबरे निराधार हैं. आम आदमी पार्टी पिछले तीन चुनावों को अपने बलबूते पर लड़ती, जीतती और सरकार बना उसे चलाती आई है. 

यह भी पढ़ें- One Nation One Election: 'दिल्ली की तानाशाही सनक के आगे नहीं झुकेगा बंगाल', वन नेशन - वन इलेक्शन पर केंद्र पर भड़कीं ममता बनर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget