एक्सप्लोरर

AAP V/S BJP: पीएम मोदी को अनपढ़ कहे जाने पर बीजेपी और आप में ट्विटर वॉर, मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल को दिया चैलेंज

AAP And BJP Twitter War: दिल्ली में बच्चों का रिजल्ट आने के बाद एक बार फिर पीएम मोदी को अनपढ़ कहे जाने वाला मुद्दा गरम हो गया है. इसको लेकर बीजेपी और आप आमने सामने हैं.

Manoj Tiwari Challenges Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए उनसे पढ़ाई की डिग्री दिखाने की मांग की थी. इसके बाद से ये मामले पर राजनीति जोर पकड़ने लगी. आप और बीजेपी में वार छिड़ गया. मामले को लेकर एक बार फिर बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने सामने हैं.

पीएम मोदी को अनपढ़ कहे जाने को लेकर बीजेपी ने एक वीडियो जारी करके जवाब देते हुए कहा है कि उन पर सवाल उठाने वाले ही अनपढ़ हैं. बीजेपी ने वैक्सीन, 5 ट्रिलियन इकोनॉमी, अयोध्या, रक्षा क्षेत्र में कामयाबी इत्यादि का उदाहरण देकर कहा कि जो मोदी पर सवाल करते हैं वही अनपढ़ हैं.

हरीश खुराना का ट्वीट

इस कड़ी में दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता हरीश खुराना ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह देखिए दिल्ली सरकार के स्कूलों का सच. अरविंद केजरीवाल की शिक्षा क्रांति. किसी बच्चे के 3 नंबर 80 में से, किसी के 5, किसी के 9. हर साल 9वीं में एक लाख से ऊपर बच्चे फेल होते हैं और यह कहते हैं शिक्षा में क्रांति ला दी. गजब है. इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया है.

अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब

दरअसल, हरीश खुराना ने एक ट्वीट करके पूछा था कि दिल्ली में कई छात्रों के बहुत कम मार्क्स आए हैं, उस पर केजरीवाल ने जवाब दिया, “अगर कुछ बच्चे पढ़ाई में कमजोर रह गए तो हम एक्स्ट्रा क्लास लगाकर उन्हें पढ़ाएंगे. इन्ही बच्चों में से कोई भविष्य में देश का PM बनेगा. हम नहीं चाहते कि भविष्य में कोई फर्जी डिग्री लेकर PM बने.” इस पर ट्विटर वॉर शुर हो गया है, बीजेपी के सभी नेता जवाब देने पर उतर आए.

मनोज तिवारी ने दिया चैलेंज

अरविंद केजरीवाल के इस ट्वीट का जवाब देते हुए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने लिखा, “खुद मुख्यमंत्री ने मानी अपनी विफलता, 8 साल से लगातार लाखों बच्चे फेल हो रहे हैं.. और बिन विभाग का मुख्यमंत्री ट्विटर से बाहर ही नहीं आ पा रहा है, बस शराब पॉलिसी में मस्त झूठ बोलते रहते हैं.. चैलेंज है बताओ कहां लगा रहे हो एक्स्ट्रा क्लास?”

ये भी पढ़ें: Delhi: सरकारी स्कूल के खराब रिजल्ट पर पहली बार बोले CM केजरीवाल- 'हम नहीं चाहते कोई फर्जी डिग्री लेकर PM...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cockroach Janta Party Protest LIVE: थोड़ी देर में कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके की अपील- सीधे जंतर-मंतर पहुंचे
LIVE: थोड़ी देर में कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके की अपील- सीधे जंतर-मंतर पहुंचे
CJP Protest: भारत में लैंड करते ही कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत में लैंड करते ही कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
CJP Protest: क्या अमेरिका ने अभिजीत दीपके के डिपोर्टेशन के बारे में बताया? दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले सरकार से सवाल
क्या अमेरिका ने अभिजीत दीपके के डिपोर्टेशन के बारे में बताया? दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले सरकार से सवाल
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?

वीडियोज

Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
यूपी में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
यूपी में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
Women's Health: पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
Embed widget