एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, धर्मशाला में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

Agnipath Row: धर्मशाला में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने रातोंरात इस योजना को देश पर थोपने का काम किया है. ये बेहद हास्यास्पद है कि आज देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा.

AAP Attacked on Modi Govt Over Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इस बीच केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के ख़िलाफ़ हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आम आदमी पार्टी (AAP) भी सड़कों पर उतर आई. धर्मशाला (Dharamshala) में आज जिलाधीश कार्यालय के बाहर पार्टी के कार्यकर्ता और नेता एकजुट हुए. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के ख़िलाफ़ हल्ला बोलते हुए देश की सेना के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ न करने की चेतावनी दी. 

इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पण्डित ने कहा कि आज किसान बिल की ही तरह अग्निवीर योजना लाकर जवानों के साथ धक्केशाही की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस योजना को लाने से पहले केंद्र सरकार ने न तो देश की लोकतांत्रिक प्रणाली के अहम सदनों लोकसभा और राज्यसभा में इस पर प्रस्ताव पारित करवाया और न ही कोई बाहर चर्चा हुई.

अग्निपथ योजना को देश पर थोपा जा रहा- AAP

आम आदमी पार्टी ने कहा कि केंद्र सरकार ने रातोंरात इस योजना को देश पर थोपने का काम किया है. ये बेहद हास्यास्पद है कि आज देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा. देश की सेना के मान सम्मान की घज्जियां उड़ाई जा रही हैं. जिसकी वो कड़े शब्दों में निंदा करते हैं. युवाओं के भविष्य के साथ धोखा किया जा रहा है इसलिए लोग सड़कों पर उतरे हैं. आपको देश की सुरक्षा के साथ इस कदर समझौता नहीं करना चाहिये. अगर प्रयोग करने ही हैं तो कहीं बाहर जाकर किये जायें.

सेना का मनोबल टूटने का डर-AAP

धर्मशाला में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि आज सेना का मनोबल टूटेगा. गैर राजनीतिक आंदोलन सड़कों पर विरोध कर रहे हैं और आज हम राजनीतिक दल यहां उनका समर्थन कर रहे हैं. जहां भी अन्याय होगा उसका विरोध होगा. आज भर्ती प्रक्रिया में रातोंरात बदलाव कर दिया उसमें विपक्ष को विश्वास में नहीं लिया तो विपक्ष सड़कों पर नहीं तो फिर कहां उतरेगा. तीन कृषि कानून बिना चर्चा करके लाये थे उसका क्या नतीज़ा रहा वो वापस लेने पड़े. आज भी बिना चर्चा के ये योजना लाई गई है. इसे भी कृषि कानूनों की तरह वापस लेना पड़ेगा. 

हिमाचल की जनता मोदी सरकार को नहीं करेगी माफ- AAP

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता ने कहा कि प्रदेश का हर युवा होनहार है. हिमाचल वीरभूमि है. यहां की जनता कभी मोदी सरकार (Modi Govt) को माफ नहीं करेगी. वहीं गौरव चौधरी ने कहा कि टूर ऑफ ड्यूटी (Tour of Duty) के नाम से ये योजना युवाओं के भविष्य के साथ सीधा सीधा खिलवाड़ है. पुरानी भर्ती का परिणाम घोषित करने की बजाय अब TOD के तहत ही नई भर्ती ली जाएगी उसका वो विरोध करते हैं. युवा सुरेंद्र कपूर ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाई गई इस योजना की कड़े शब्दों में मुखालफत करते हैं. युवाओं के लिये महज आर्मी ही एकमात्र विकल्प था जिसमें वो सरकारी जॉब कर सकते थे अब ये भी निजी होने जा रही है.

ये भी पढ़ें:

Agnipath Scheme: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- हिंसा और उपद्रव मचाने से कुछ नहीं होगा, बताया अग्निवीरों के लिए सरकार का प्लान

Agnipath Scheme: 'पीएम मोदी को 'माफीवीर' बनना होगा, अग्निपथ योजना वापस लेनी पड़ेगी,' राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: मांगें हो पूरी..., 4 घंटे से धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका को मिला साथ, मिलने पहुंचे सुप्रिया-अखिलेश
LIVE: मांगें हो पूरी..., 4 घंटे से धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका को मिला साथ, मिलने पहुंचे सुप्रिया-अखिलेश
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
Rahul Gandhi Appeal: देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल का प्रदर्शन, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल का प्रदर्शन, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget