एक्सप्लोरर

बाथरूम में लटका हुआ मिला महिला का शव, व्हाट्सऐप पर लगाया था दहेज प्रताड़ना का आरोप

परिवार द्वारा मीडिया के साथ साझा की गई व्हाट्सऐप बातचीत में विस्मया ने आरोप लगाया था कि उसके पति को वह कार पसंद नहीं थी जो उसे दहेज में मिली थी जिसके कारण वह उसे पीटता था. व्हाट्सऐप चैट के अनुसार, महिला का पति कुमार, उसे बालों से पकड़कर खींचता था और उसके चेहरे पर पैर से मारता था.

केरल के कोल्लम में सस्तमकोट्टा में सोमवार को अपने पति के घर में 24 वर्षीय एक युवती का शव लटका हुआ मिला. इससे एक दिन पहले उक्त महिला ने अपने रिश्तेदारों को व्हाट्सऐप पर कई संदेश भेजे थे जिसमें उसने कहा था कि उसका पति दहेज के लिए परेशान कर रहा है. पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि कैथमोडे की रहने वाली एस. वी. विस्मया अपने पति एस. किरण कुमार के घर के बाथरूम में लटकी हुई मिली. मृतका का पति राज्य सरकार में मोटर वाहन विभाग का कर्मचारी है.

परिवार के लोगों ने कहा कि विस्मया आयुर्वेदिक चिकित्सा की छात्रा थी और उसने अपने शरीर पर पिटाई के निशान और घाव की तस्वीरें भी भेजी थीं. मृतका के परिजनों के अनुसार, उसके पति ने हाल ही में उसे शारीरिक यातनाएं दी थीं.

परिवार द्वारा मीडिया के साथ साझा की गई व्हाट्सऐप बातचीत में विस्मया ने आरोप लगाया था कि उसके पति को वह कार पसंद नहीं थी जो उसे दहेज में मिली थी जिसके कारण वह उसे पीटता था. व्हाट्सऐप चैट के अनुसार, महिला का पति कुमार, उसे बालों से पकड़कर खींचता था और उसके चेहरे पर पैर से मारता था.

चैट के अनुसार, कुमार अपनी पत्नी के पिता को गालियां देता था और उससे कहता था कि उसे (कुमार) हैसियत के अनुसार दहेज नहीं मिला. मृतका के पिता ने कहा कि पिछले साल शादी में परिवार ने दहेज के रूप में कुमार को 10 लाख रुपये की कार, एक एकड़ जमीन और सोने के 100 सिक्के दिए थे.

मीडिया में आई खबरों के आधार पर राज्य महिला आयोग ने घटना के संबंध में एक मामला दर्ज किया है और पुलिस से रिपोर्ट तलब की है. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जांच जारी है और पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कोई कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: कर्ज और बेरोजगारी से परेशान था शख्स, नाइट्रोजन गैस का मास्क मुंह पर लगाकर की आत्महत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget