एक्सप्लोरर

गोवा में एंट्री के लिए निगेटिव RT-PCR रिपोर्ट या कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य

गोवा ने राज्य में लोगों की एंट्री के लिए निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट या पूर्ण टीकाकरण सर्टिफिकेट अनिवार्य कर दिया. इसका निर्णय राज्य सरकार ने आने वाले त्योहारों को देखते हुए लिया है.

पणजी: गोवा सरकार ने राज्य में आने वाले लोगों के लिए निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट या पूर्ण टीकाकरण सर्टिफिकेट (टीके की दोनों खुराक लेने का) अनिवार्य कर दिया. यह निर्णय आने वाले त्योहारों को देखते हुए लिया गया है. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि राज्य में कोविड-19 पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है.

सीएम प्रमोद सावंत ने पणजी में कहा कि "राज्य में नए कोविड -19 मामलों की पॉजिटिविटी रेट 1.8 से 2% है. निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट या पूर्ण टीकाकरण सर्टिफिकेट गोवा विजिट के लिए अनिवार्य है. आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए हम नई एसओपी जारी करेंगे.“ 

गोवा में कोरोना से हो चुकी हैं 3 हजार से ज्यादा मौतें 
गोवा ने शुक्रवार को कोरोना के 97 नए मामले दर्ज किए, जिससे मामलों की संख्या बढ़कर 1 लाख 71 हजार 705 हो गई. कम से कम 133 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिससे ठीक होने की संख्या 1 लाख 67 हजार 556 हो गई. राज्य में कोरोना से एक मौत भी हुई जिसके बाद मौतों की कुल संख्या 3157 हो गई. गोवा में अभी 992 एक्टिव केस हैं. कोविड मैनेजमेंट पर राज्य सरकार की एक्सपर्ट कमेटी के सदस्य डॉ शेखर साल्कर ने कहा है कि केवल टीकाकरण ही महामारी से होने वाली मौतों को रोक सकता है.

दूसरी लहर में राज्य में 2 हजार लोगों की गई जान
सीएम सावंत ने कहा कि राज्य में संक्रमण से मरने वाले 3 हजार लोगों में से 2 हजार की मौत दूसरी लहर में हुई. केवल 11 लोगों की मौत टीकाकरण के बाद हुई है, जिन्हें दूसरी गंभीर बीमारी भी थी. टीकाकरण से 95.5 फीसदी मौतों को रोका जा सकता है. सावंत ने कहा कि "आगे तीसरी लहर आती है तो हम उससे लड़ सकते हैं और मौतों को रोक सकते हैं. मौतें रोकना महत्वपूर्ण हैं. हमें इस बात पर ध्यान देना होगा कि हम लोगों को कैसे बचा सकते हैं, इसके लिए डॉक्टर से जल्दी परामर्श लेना और भर्ती होना होगा " 

यह भी पढ़ें- 
Corona Cases: अगस्त में दूसरी बार 40 हजार से कम आए नए कोरोना केस, मौत का आंकड़ा बढ़ा

जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल-शॉट वैक्सीन को मिली मंजूरी, अब भारत में 5 टीके उपलब्ध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget