एक्सप्लोरर

नोटबंदी के दौरान 9 करोड़ रुपए के कालेधन को सफेद करने वाला शख्स गिरफ्तार

अलग-अलग बैंकों में 7 अकाउंट खुलवा कर लगभग 9 करोड रुपए की काली कमाई को व्हाइट करने वाले धोखेबाज को आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है.

नई दिल्ली: नोटबंदी के दौरान फर्जी तरीके से अलग-अलग बैंकों में 7 अकाउंट खुलवा कर लगभग 9 करोड रुपए की काली कमाई को व्हाइट करने वाले धोखेबाज को आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 में मामला दर्ज किया था, लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका था. पुलिस का कहना है कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए यमुनापार, रोहिणी और नोएडा के इलाकों में रह रहा था. फिलहाल उसे जहां से गिरफ्तार किया गया है, वह एक पेइंग-गेस्ट अकोमोडेशन है, जो यमुनापार के नवीन शाहदरा में स्थित है.

क्या है मामला

आर्थिक अपराध शाखा के ज्वाइंट कमिश्नर पुलिस ओपी मिश्रा के अनुसार 2016 में जब नोट बंदी का ऐलान किया गया था. उसके कुछ समय बाद इनकम टैक्स में अपनी जांच में पाया कि कुछ बैंकों में 7 खाते ऐसे खोले गए हैं, जिनमें बेहद कम समय के अंदर ही लगभग 9 करोड रुपए की पुरानी करेंसी जमा कराई गई और यह सभी अकाउंट किसी न किसी फर्म के नाम पर हैं. सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि अधिकांश फर्म शाहदरा इलाके में स्थित एक ही पते पर खुली हुई है. इतना ही नहीं कुछ बैंक अकाउंट पर फोटो भी एक ही व्यक्ति की है, लेकिन उनके नाम अलग-अलग हैं और मोबाइल नंबर एक ही है. शक के आधार पर इनकम टैक्स में नोटिस देकर इस व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया. इनकम टैक्स विभाग के सामने इस व्यक्ति ने अपनी पहचान गौरव सिंघल के तौर पर बताई और यह स्वीकार किया कि उसने फर्जी नाम पर अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए हैं. इनकम टैक्स विभाग ने रिपोर्ट तैयार करने के बाद इस व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की सिफारिश की, जिसके आधार पर वर्ष 2018 में ईओडब्ल्यू में एफआईआर दर्ज कर ली गयी. लेकिन उसके बाद से ही आरोपी फरार हो गया.

2 साल के बाद हुई गिरफ्तारी

पुलिस का कहना है कि लगभग 2 साल से इसकी तलाश की जा रही थी. इस सिलसिले में कई जगहों पर छापेमारी भी की गई थी. हाल ही में पुलिस को सूचना मिली कि गौरव सिंघल नवीन शाहदरा इलाके में रह रहा है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसने फर्जी पैन कार्ड, वोटर कार्ड आदि की मदद से बैंक एकाउंट खुलवाए थे. जिस पते पर अलग अलग फर्म रजिस्टर्ड करवाई गईं थी, वह एक छोटा सा कमरा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इंसाफ या पुलिस की नाकामी पर पर्दा! बारुईपुर रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
इंसाफ या नाकामी पर पर्दा! बंगाल रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
India Australia Relations: हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब
हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget