अनिल विज ने कहा- हिंदू आतंकवाद नहीं होता, दिग्विजय बोले- सही फरमाया संघी आतंकवाद होता है

नई दिल्ली: हरियाण के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आतंकवाद की नई परिभाषा बताई है. अनिल विज ने कहा कि हिंदू आतंकी नहीं हो सकता है, राजनीति के लिए कांग्रेस ने हिंदू आतंकवाद का खेल खेला. अनिल विज के इस बयान पर सियासी घमासान छिड़ सकता है.
क्या बोले अनिल विज? अनिल विज ने कहा, ''हिन्दू आतंकवाद जैसा कोई शब्द ही नहीं है. अगर हिन्दू आतंकवादी होता तो इस संसार में आतंकवाद होता ही नहीं. लेकिन राजनैतिक कारणों कांग्रेस जितने भी आतंकवादी हमले हुए उनमें मुसलमान के शामिल होने की वजह से उनके मुकाबले में हिन्दू आतंकवाद को खड़ा करना चाहती थी इसलिए ये सारा खेल खेला गया.
उन्होंने ये भी कहा कि हिंदू आतंकी नाम का कोई शब्द इसलिए भी अस्तित्व में नहीं आ सकता क्योंकि सिर्फ हिंदू ही इस दुनिया से आंतक का खात्मा कर सकता है. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि अब जब ज्यादातर आतंकी घटनाओं में मुस्लिमों का जिक्र होता है इसलिए कांग्रेस चाहती है कि हिंदुओं को आंतकी घोषित कर राजनीतिक लाभ उठाया जाए. दिग्विजय सिंह ने दिया जवाब अनिल विज की बात का जवाब कांग्रेस की ओर से महासचिव दिग्विजय सिंह ने दिया. दिग्विजय सिंह ने कहा, "उन्होंने सही फरमाया है, संघी आतंकवाद होता है, हिन्दू आतंकवाद कभी नहीं होता.''#WATCH: A Hindu cannot be a terrorist, no term like 'Hindu terrorism' says Haryana Minister Anil Vij pic.twitter.com/Ff8ULbD3P3
— ANI (@ANI_news) June 21, 2017
Unhone sahi farmaaya hai, Sanghi aatankwaad hota hai...Hindu aatankwaad kabhi nahin hota: Digvijaya Singh,Cong on Haryana Minister Anil Vij pic.twitter.com/6dQIG3ZtmU — ANI (@ANI_news) June 21, 2017
आपको बतदा दें अनिल ने पहली बार कोई ऐसा बयान नहीं दिया है जिस पर बवाल हो वे पहले भी कई ऐसे बयान दे चुके हैं.
























