एक्सप्लोरर

AAP विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ NIA की शिकायत पर शाहीन बाग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

अमानतुल्लाह खान पर दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जफरूल इस्लाम खान के दफ्तर में NIA टीम की रेड के दौरान सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने का आरोप लगा है.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान और उनके कुछ समर्थकों के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. ये मामला एनआईए की शिकायत पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज हुआ है. जानकारी के मुताबिक, अमानतुल्लाह पर दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जफरूल इस्लाम खान के दफ्तर में एनआईए टीम की रेड के दौरान सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने का आरोप लगा है.

दरअसल, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जम्मू कश्मीर के अंदर और बाहर संचालित हो रहे रजिस्टर्ड और गैर रजिस्टर्ड गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) की जांच की कड़ी में गुरुवार को कुछ और संगठनों पर छापे मारे. एनआईए की कई टीमों ने लगातार दूसरे दिन नौ स्थानों पर तलाशी ली, जहां दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जफरूल इस्लाम खान के नेतृत्व वाले एनजीओ ‘चैरिटी एलायंस’ पर भी छापा मारा गया.

जिन नौ परिसरों में छापेमारी की गई, उनमें अनंतनाग में संचालित शबीर अहमद बाबा के नेतृत्व वाला ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन,जम्मू-कश्मीर में प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामिया की अनुषंगी फलाह-ए-आम ट्रस्ट, जेके यतीम फांउडेशन, साल्वेशन मूवमेंट और जेके वॉइस ऑफ विक्टिम्स शामिल हैं. इनमें से कुछ संगठनों का नेतृत्व हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के जाफर अकबर सहित कट्टरपंथी अलगाववादी कर रहे हैं.

जफरुल इस्लाम खान का बयान जफरुल इस्लाम खान ने कहा कि कश्मीरी आतंकवादियों से उनका कोई संपर्क या रिश्ता नहीं है, और उन्हें इस बात का अंदेशा है कि उन्हें आतंकवाद या दंगों के किसी मामले में "फंसाया " जा सकता है. खान ने ट्विटर पर दावा किया कि उनके यहां छापा मारने का आदेश "ऊपर " से आया है और एनआईए के अधिकारी उनके घर पर दीवार फांदकर कर घुसे जिससे उनकी "बेसब्री " प्रदर्शित होती है.

उन्होंने ट्वीट किया, "हालांकि मेरा कश्मीरी आतंकवादियों से कोई संबंध नहीं है, यहां तक कि कोई संपर्क नहीं है और कई सालों से कश्मीर तक नहीं गया हूं. ऐसा लगता है कि यह आतंकवाद या दंगे के किसी मामले में मुझे फंसाने की कोशिश है."

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में BJP के 3 कार्यकर्ताओं की हत्या पर PM मोदी ने की निंदा, आतंकी संगठन TRF ने ली जिम्मेदारी BSP के बागियों को लेकर क्या बोले सतीश चंद्र मिश्रा| ABP Ganga

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CJP Protest: जंतर-मंतर घेराबंदी पर बवाल! प्रदर्शनकारियों का खाना-पानी रोकने का आरोप, पुलिस पर बरसी CJP
जंतर-मंतर घेराबंदी पर बवाल! प्रदर्शनकारियों का खाना-पानी रोकने का आरोप, पुलिस पर बरसी CJP
छात्र आंदोलन से दिल्ली की रफ्तार पर ब्रेक! मेट्रो बंद, रास्ते जाम, ऑटो महंगे...,यात्रियों की जेब पर डबल मार
छात्र आंदोलन से दिल्ली की रफ्तार पर ब्रेक! मेट्रो बंद, रास्ते जाम, ऑटो महंगे...,यात्रियों की जेब पर डबल मार

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget