एक्सप्लोरर

जम्मू: 22 साल के युवक का शव मिलने के बाद तनाव का माहौल, पुलिस की गिरफ्त से भागा था शख्स

जम्मू में एक 22 साल के युवक का शव मिलने के बाद हंगामे का आसार बन गए है. पुलिस का कहना है मृतक पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला था, वहीं परिजनों का पुलिस पर मार देने का आरोप है.

जम्मू: उत्तरी कश्मीर में हिरासत से भागे एक शख्स की कथित तौर पर मौत के मामले के बाद तनाव का माहौल बन गया है. उत्तरी कश्मीर के सोपोर में एक 22 साल के कथित आतंकी समर्थक इरफ़ान ड़ार को हिरासत में लिया गया था. लेकिन पुलिस का कहना है कि आरोपी कथित तौर पर पुलिस की हिरासत से भाग गया था, जिसके बाद आज उसका शव मिला है.

घटना के बाद पूरे उत्तरी कश्मीर में तनाव बड़ गया है और विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है. परिवार का आरोप है कि उसकी हिरासत में हत्या कर दी गई और मामले को छुपाने के लिए फरार होने की जूठी कहानी बनाई जा रही है. जम्मू कश्मीर पुलिस के अनुसार मंगलवार को 22 साल के इरफ़ान अहमद डार को सोपोर से गिरफ्तार किया था और उसके कब्ज़े से हथियार बरामद हुआ था.

पुलिस के अनुसार इरफ़ान के कब्ज़े से दो चीनी मार्क के हैण्ड ग्रेनेड बरामद किये गए. गिरफ्तारी के बाद सोपोर पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज हुई और पूछताछ शुरू की गई. पुलिस का कहना है कि रात को इरफ़ान से मिल्ली झंकारी के आधार पर पुलिस ततें ने सोपोर के तुज्जर शरीफ इलाके में छापे मारी के लिए गए जहां पर आतंकी संगठन का कुछ पैसा रखा गया था. लेकिन अंधेरे का फायदा उठा कर आरोपी इरफ़ान पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गया.

पुलिस का कहना है कि उसके बाद इरफ़ान के खिलाफ हिरासत से भाग जाने के आरोप में एक और एफआईआर दर्ज की गई. लेकिन बुधवार सुबह छापे मारने वाली जगह से करीब चार किलोमीटर दूर एक शव मिला जो पहचान के बाद इरफ़ान का पाया गया. शव को पोस्टमोर्टेम के लिए भेज दिया गया है.

परिवार का आरोप है कि पुलिस अब पूरे मामले को आतंकी एंगल देने में लगी है. परिवार का कहना है कि इरफ़ान का ना तो किसी आतंकी संगठन से कोई तालुक था और ना ही वह खुद आतंकी था. और पुलिस ने उसकी हत्या हिरासत में कर के पूरे मामले को यह नया स्वरुप दिया है.

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच चल रही है.

यह भी पढ़ें.

संसद में सरकार ने कहा- पिछले 6 महीनों में भारत-चीन सीमा पर कोई घुसपैठ की सूचना नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- 'बल प्रयोग का...'
राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- 'बल प्रयोग का...'
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget