एक्सप्लोरर

दिल्ली में 86 साल की महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में 86 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है.

नयी दिल्ली: दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में 86 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस घटना के सिलसिले में रेवला खानपुर निवासी आरोपी सोनू (37) को गिरफ्तार किया गया है. वह नलों और पानी की लाइन ठीक करने का काम करता है.

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को तब हुई जब बुजुर्ग महिला पास के एक गांव जा रही थी. रास्ते में आरोपी ने महिला को अपनी मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देने की पेशकश की. उन्होंने कहा कि उसे उसके गंतव्य पर सुरक्षित रूप से छोड़ने के बहाने, वह उसे एक एकांत क्षेत्र में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया.

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने कहा, “छावला पुलिस थाने में भादंसं की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.” उन्होंने कहा कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई और उसका बयान दर्ज किया गया.

पुलिस ने कहा कि महिला की हालत अब स्थिर है. मंगलवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. इस बीच, दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने इसे बेहद परेशान करने वाला मामला बताया.

डीसीडब्ल्यू ने कहा कि महिला के अनुसार, वह सोमवार को शाम करीब पांच बजे दूधवाले का इंतजार कर रही थी तभी आरोपी आया और उससे कहा कि दूधवाला नहीं आएगा और वह उसे वहां ले जाएगा जहां दूध मिलता है. वह महिला को एक खेत में ले गया और फिर उसके साथ बलात्कार किया.

महिला की चीख पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपराधी को पकड़ कर पुलिस को बुलाया. डीसीडब्ल्यू ने कहा कि स्थानीय लोगों ने उसके बेटे को बुलाया और पुलिस बाद में उसे मेडिकल परीक्षण के लिए ले गई.

डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल और सदस्य वंदना सिंह ने मंगलवार को छावला में पीड़िता के परिवार वालों से मुलाकात की. उन्होंने कहा ,“छह महीने की बच्ची से लेकर 90 साल की महिला तक, कोई भी दिल्ली में सुरक्षित नहीं है. इस महिला को जिस तरह के आघात का सामना करना पड़ा, उससे स्पष्ट रूप से यह पता चलता है कि ये अपराधी इंसान नहीं हैं.”

मालीवाल ने कहा,“मैं आज उस महिला से मिली, वह बहुत साहसी महिला है. हम सुनिश्चित करेंगे कि उसे न्याय मिले. इस मामले पर तेज कार्रवाई करने की जरूरत है और छह महीने के भीतर न्याय दिया जाना चाहिए.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?
इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का चीन को सीधा संदेश, बोले- 'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर...'
भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर..., इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का ड्रैगन को सीधा संदेश
Pune CBI Court: 5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget