गुजरात के 84 साल के शख्स ने अपनी जिंदगी की सारी कमाई कर दी 'सेना' को दान

नई दिल्ली: गुजरात के भावनगर के 84 साल के बुजुर्ग जनार्दन भाई भट्ट ने अपनी जिंदगी भर की कमाई सेना के जवानों को दे दी. जनार्दन भाई की इस कदम की लोग मिसाल दे रहे हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी भर की कमाई से बचाए गए रुपये नेशनल डिफेंस फंड में दान कर दिया.

कौन है जनार्दन भाई
84 साल के जनार्दन भाई भट्ट गुजरात के भावनगर के रहने वाले हैं. स्टेट बैंक ऑफ सौराष्ट्र में बतौर क्लर्क काम करने वाले जनार्दन भाई इसी महीने रिटायर हुए हैं. जनार्दन भाई की कोई संतान नहीं हैं. जनार्दन भाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य भी रह चुके हैं. उन्होंने बताया कि आरएसएस ज्वाइन करने के बाद उनके अंदर राष्ट्रवाद की भावना पैदा हुई.
जो पेंशन मिलेगा उसी पर गुजारा करेंगे: जनार्दन भाई
जनार्दन भाई कहा, ''जब हमारी शादी के 50 साल पूरे हुए तो मैं और मेरी पत्नी ने तय किया कि जो हमारे पास है वो सब कुछ समाज को अर्पण करते हैं...जो पेंशन मिलेगा उसी पर गुजारा करेंगे..इसी विचार से हमने एक करोड़ रुपये नेशनल डिफेंस फंड में दान कर दिया...दो लाख रुपये आर्मी वेलफेयर फंड में दान कर दिया. यह पहली बार नहीं है जब जनार्दन भाई ने सैनिकों के परिवारों की मदद की है. इससे पहले भी वह कई बार अपने साथियों के साथ मिलकर पैसे जुटाए और उसे सैनिकों के लिए बनाए गए अलग-अलग फंड में जमा कराया.
जनार्दन भाई की अपील
सैनिकों की मदद की पहल करके करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके जनार्दन भाई भट्ट ने लोगों से एक खास अपील की है. उन्होंने कहा कि अगर हर कोई व्यक्ति फंड में दान करेगा तो हमारे डिफेंस के पास इतना पैसा हो जाएगा कि चीन और पाकिस्तान की नापाक हरकत का जवाब दिया जा सकेगा, नक्सलवाद को भी खत्म किया जा सकेगा.
यहां देखें वीडियो;
Source: IOCL


























