एक्सप्लोरर

Himachal Elections: फॉर्म 12डी भरकर घर से वोट डाल सकेंगे 80+ उम्र वाले बुजुर्ग, दिव्यांग और कोरोना पॉजिटिव, EC ने दी ये सुविधा

Himachal Elections: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में बुजुर्गों, दिव्यांग वोटरों और कोरोना संक्रमितों को मतदान करने के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी.

Himachal Elections Special Facilities: चुनाव आयोग ने शुक्रवार (14 अक्टूबर) को हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी. हिमाचल में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव कराया जाएगा. चुनाव के नतीजें 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. इसी के साथ अधिकारियों ने कहा कि मतदान में लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा. निर्वाचन आयोग ने कहा कि वह शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है और उसकी प्राथमिकता निष्पक्ष इलेक्शन कराने की है.

इसी के साथ चुनाव आयोग ने कहा कि 80 साल के ऊपर के बुजुर्ग को मतदान के लिए खास सुविधा दी जाएगी. आयोग ने कहा कि 80 साल से ज्यादा उम्र वाले ऐसे मतदाताओं की संख्या 1.82 लाख है. आयोग ने कहा कि जो बुजुर्ग मतदान केंद्र तक आने में असमर्थ होंगे उन्हें घर से मतदान करने की सुविधा दी जाएगी. इसके अलावा दिव्यांगों और कोरोना संक्रमितों के लिए भी घर से मतदान करने की सुविधा होगी.

वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी ये सुविधाएं

आयोग के मुताबिक, सुगम पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे और वॉलिंटियर की सुविधा दी जाएगी. बुजुर्गों को मतदान करने में प्राथमिकता दी जाएगी. फॉर्म 12डी भरकर पोस्टल बैलट यानी डाक मतपत्र के माध्यम से घर से भी मतदान करने की सुविधा दी जाएगी. सभी वरिष्ठ मतदाताओं को आयोग से आभार पत्र दिया जाएगा.

फॉर्म 12 डी क्या है?

डाक मतपत्र के जरिये मतदान करने के लिए फॉर्म 12 डी का इस्तेमाल किया जाता है. यह सुविधा 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों, दिव्यांग मतदाताओं और कोविड 19 के संदिग्ध या इससे संक्रमित मतदाताओं को दी जाती है. जिन मतदाताओं के डाक मतपत्र आवेदन स्वीकार किए जाते हैं, उन्हें फिर इसी से मतदान करना होता है. बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) ऐसे मतदाताओं के घर जाकर उन्हें फॉर्म 12 डी देते हैं. 

अगर मतदाता डाक मतपत्र से मतदान करने का फैसला करता है तो बीएलओ चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पांच दिनों के भीतर उसके घर से भरा हुआ फॉर्म 12 डी लेकर रिटर्निंग अधिकारी को जमा कर देता है. संदिग्ध या संक्रमित कोविड मतदाता अगर क्वारंटीन में है तो उसे भी चुनाव की अधिसूचना के पांच दिनों के भीतर अपने रिटर्निंग अधिकारी को फॉर्म 12 डी जमा करना होता है.

दिव्यांग लोगों के लिए सुविधाएं

आयोग ने कहा कि दिव्यांग लोगों के लिए भी खास सुविधाएं प्रदान की जाएंगी. उनके लिए भी सभी मतदान स्थल भूमितल पर रखे जाएंगे. रैंप बनाए जाएंगे. फॉर्म 12डी भरकर पोस्टल बैलट के माध्यम से घर से भी मतदान करने की सुविधा प्रदान की जाएगी. ब्रेल लिपि बैलट पेपर भी बनाए जाएंगे. दिव्यांगों को मतदान करने में प्राथमिकता दी जाएगी. मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर और वॉलिटियर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. पिक एंड ड्रॉप सुविधा के साथ निर्धारित पार्किंग की सुविधा भी दी जाएगी. 

कैसे होंगे मतदान केंद्र?

आयोग ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों को सुगम, सहज और सुरक्षित बनाया जाएगा. सभी मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर होंगे. वॉलिटिंयर की सुविधा दी जाएगी. पीने के पानी और बैठने के लिए व्यवस्था कराई जाएगी. पानी के साथ टॉयलेट की सुविधा का भी इंतजाम किया जाएगा और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाएगी.  

महिला कर्मचारी होंगी तैनात, नए मतदाताओं का भी खयाल

आयोग ने कहा कि कुछ पोलिंग बूथ पर महिला कर्मचारी तैनात की जाएंगी. इसके जरिये महिलाओं का सशक्तिकरण करने की कोशिश की जाएगी. आयोग ने कहा कि नामांकन तक नए वोटर जुड़ सकेंगे और उनका खयाल रखा जाएगा. 

ये भी पढ़ें

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल में बजा चुनावी बिगुल, विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
अदालती कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, चुनिंदा हिस्सों को दिखाने से भ्रम फैलने की शिकायत पर दिया आदेश
अदालती कार्यवाही की Video रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, चुनिंदा हिस्सों पर भ्रम फैलने की शिकायत के बाद आदेश
रेलवे प्रोजेक्ट्स से लेकर केमिकल सेक्टर तक, जानें कैबिनेट मीटिंग में किन फैसलों पर लगी मुहर
रेलवे प्रोजेक्ट्स से लेकर केमिकल सेक्टर तक, जानें कैबिनेट मीटिंग में किन फैसलों पर लगी मुहर

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget