एक्सप्लोरर

75वां स्वतंत्रता दिवस: विकास के नए नारे से लेकर किसानों के मुद्दे तक जानिए पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने नया नारा दिया. उन्होंने कहा सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास बहुत महत्वपूर्ण है.

देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके बाद पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपना संबोधन शुरू किया. पीएम मोदी ने कहा कि 75वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को और विश्व भर में भारत को और लोकतंत्र को प्रेम करने वाले सभी लोगों को बहुत शुभकामनाएं. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं. साथ ही ये भी बताया कि आने वाले समय में सरकार क्या-क्या योजनाएं लेकर आ रही है. आइए जानते हैं पीएम मोदी के भाषण की 25 बड़ी बातें क्या-क्या रहीं.

ये हैं पीएम मोदी के भाषण की 25 बड़ी बातें

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले से नया नारा दिया.
2. पीएम ने कहा- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास.
3. अपने भाषण के दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें नागरिक के तौर पर खुद को बदलना होगा.
4. पीएम मोदी ने कहा कि देश के तौर पर हमें पूर्णता की ओर जाना है.
5. उन्होंने कहा कि देश के हर व्यक्ति तक हर सुविधा पहुंचे.
6. पीएम ने कहा कि हमें शत प्रतिशत के मंत्र पर काम करना है. 
7. अपने भाषण के दौरान पीएम ने कहा कि सबका प्रयास ही देश को आगे ले जाएगा.
8. अपनी स्पीच में पीएम ने ये भी कहा, तय सीमा में संकल्प को साकार करना है.
9. लाल किले से अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि देश के 100 फीसदी घरों में बिजली पहुंची है.
10. पीएम ने कहा कि परिश्रम और पराक्रम की पराकाष्ठा के बिना संकल्प अधूरा है.
11. हजारों अस्पताल के पास अपने ऑक्सीजन प्लांट होंगे.
12. गरीबों के लिए सस्ती दवाओं का इंतजाम होगा.
13. ब्लॉक स्तर पर मेडिकल सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा.
14. पीएम ने कहा कि गरीबों को पोषण युक्त चावल मिलेगा.
15. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गांव-गांव तक क्वालिटी हॉस्पिटल्स होंगे.
16. 75 हजार से ज्यादा वेलनेस सेंटर बनाए गए.
17. मेडिकल शिक्षा में OBC आरक्षण का लाभ.
18. विकास के रास्ते पर सबको साथ लेकर चलना है.
19. नॉर्थ-ईस्ट की सभी राजधानियों तक ट्रेन सुविधा.
20. नॉर्थ-ईस्ट अमन चैन के लिए फैसले लिए गए.    
21. जम्मू-कश्मीर में डिलिमिटेशन का काम पूरा हुआ.
22. लद्दाख आधुनिक विकास का लक्ष्य पूरा कर रहा है.
23. किसानों के छोटे-छोटे खर्च को ध्यान में रखते हुए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई.
24. 10 करोड़ से अधिक किसान परिवार के खातों में अब तक डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा रकम उनके अकाउंट में डाली गई.
25. छोटा किसान अब हमारे लिए हमारा मंत्र है हमारा संकल्प है.

ये भी पढ़ें

Independence Day 2021 Live: पीएम मोदी बोले- सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास बहुत महत्वपूर्ण

Independence Day 2021: पीएम मोदी ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, कहा- आजादी का अमृत महोत्सव नई ऊर्जा और नवचेतना का संचार करे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर किया ऐलान
सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर किया ऐलान
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget