एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री मोदी ने देश को दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, ट्विटर पर लिखा- जय हिंद!

गणतंत्र दिवस के मौके पर आसमान से लेकर जमीन पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं. आज गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की राजधानी चार सुरक्षा घेरों में कैद हो गई. दिल्ली में रात से ही बड़ी इमारतों पर 100 स्नाइपर तैनात कर दिए गए हैं.

नई दिल्ली: आज देश 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह ट्विटर पर लिखा कि देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं. जय हिंद!. कोरोना काल में आज पहली बार देश गणतंत्र का उत्सव मना रहा है. मुख्य समारोह यानी राजपथ पर होने वाली परेड का इंतजार पूरे देश को है. इस बार 26 जनवरी का मुख्य आयोजन कई मायनों में खास है.

कैसा रहेगा गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम? सुबह 9.27 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय समर समारक पर देश के वीर सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. करीब 9.45 पर प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और तीनों सेनाओं के प्रमुख राजपथ पर पहुंच जाएंगे. वहां वे उप-राष्ट्रपति और राष्ट्रपति की आगवानी करेंगे. राष्ट्रपति के काफिले में गाड़ियों के साथ-साथ थलसेना के होर्स-वॉरियर (प्रेसिडेंट-गार्ड्स) भी होंगे. ठीक सुबह 10 बजे राजपथ पर ध्वजारोहण के साथ ही गणतंत्र दिवस परेड की विधिवत शुरूआत हो जाएगी. राष्ट्रगान के दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी जाएगी.

परेड का ‘शो-स्टॉपर’ होगा राफेल लड़ाकू विमान राफेल लड़ाकू विमान पहली बार गणंतत्र दिवस परेड की फ्लाई-पास्ट में तो दिखाई देगा ही, परेड का समापन भी आसमान में राफेल की वर्टिकल-चार्ली मैन्युवर से होगा. पिछले कई सालों से सुखोई विमानों के मैन्युवर से परेड का समापन होता था, लेकिन अब ये जगह राफेल ने ले ली है. यानि इस बार परेड का शो-स्टॉपर राफेल ही होगा. राफेल के अलावा, स्वेदशी लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर एलसीएच, महिला फाइटर पायलट और एंटी-रेडिएशन मिसाइल, रूद्रम की ताकत भी इस बार गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार दिखाई पड़ेगी.

छावनी में तब्दील हुई राजधानी दिल्ली, चप्पे चप्पे पर नजर गणतंत्र दिवस के मौके पर आसमान से लेकर जमीन पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं. आज गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की राजधानी चार सुरक्षा घेरों में कैद हो गई. दिल्ली में रात से ही बड़ी इमारतों पर 100 स्नाइपर तैनात कर दिए गए हैं. एंटी एयरक्राफ्ट तकनीक से लैस गन लगाए गए हैं. लुटियन जोन की उंची इमारतों पर 10 कैमरों से निगरानी की जा रही है. आज परेड के दौरान लुटियंस जोन के ऊपर किसी भी एयरक्राफ्ट की इजात नहीं होगी. पाकिस्तान की साजिश के खुलासे के बाद दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसिया हाई अलर्ट पर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
CJP Protest LIVE: देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल ने संभाला मोर्चा, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
LIVE: देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल ने संभाला मोर्चा, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग हादसे में गई 10 मजदूरों की जान, PM मोदी ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग हादसे में गई 10 मजदूरों की जान, PM मोदी ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget