एक्सप्लोरर

म्यांमार भेजे जाएंगे 7 रोहिंग्या, सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से मना किया

चीफ जस्टिस ने कहा कि इन लोगों का अवैध अप्रवासी होने का दर्जा साफ है. उनका देश उन्हें वापस लेने को तैयार है, इस मामले में हमारे दखल की जरूरत नहीं है.

नई दिल्ली: पहली बार भारत में अवैध तरीके से घुसे कुछ रोहिंग्या लोगों को वापस म्यांमार भेजा जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगाने से मना कर दिया है. 2012 में भारत में घुसे ये 7 लोग असम की जेल में बंद हैं.

वकील प्रशांत भूषण ने कोर्ट में याचिका दायर कर इन्हें वापस भेजने पर रोक की मांग की थी. उनका कहना था कि इन लोगों की मुलाकात संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के अधिकारियों से करवाई जाए. अगर ये लोग न जाना चाहें तो उन्हें भारत में शरणार्थी का दर्जा दिया जाए.

केंद्र सरकार की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि म्यांमार ये मान चुका है कि ये उसके नागरिक हैं. वो इन्हें वापस लेने को तैयार है. दोनों देशों के बीच हुई बातचीत के बाद इन 7 लोगों के लिए अस्थायी यात्रा दस्तावेज तैयार कर दिए गए हैं.

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने प्रशांत भूषण का ध्यान तथ्यों की तरफ दिलाया. चीफ जस्टिस ने कहा कि इन लोगों का अवैध अप्रवासी होने का दर्जा साफ है. उनका देश उन्हें वापस लेने को तैयार है. इस मामले में हमारे दखल की ज़रूरत नहीं है.

NRC विवाद के बीच पहली बड़ी कार्रवाई, 7 रोहिंग्या शरणार्थियों को आज म्यांमार भेजा जाएगा

प्रशांत भूषण ने म्यांमार के हालात को खराब बताया. कोर्ट से कहा कि जीवन की रक्षा करना उसकी जिम्मेदारी है. इस पर बेंच ने कहा, "हम अपनी ज़िम्मेदारी अच्छी तरह जानते हैं. आप हमें ये बताने की कोशिश न करें."

जिन 7 लोगों को म्यांमार को सौंपा जाएगा, उनके नाम हैं:- मोहम्मद जमाल, मोहबुल खान, जमाल हुसैन, मोहम्मद यूनुस, साबिर अहमद, रहीमुद्दीन और मोहम्मद सलाम.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में पेश की जाएगी जस्टिस वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार की रिपोर्ट, ओम बिरला ने और क्या बताया?
लोकसभा में पेश की जाएगी जस्टिस वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार की रिपोर्ट, ओम बिरला ने और क्या बताया?
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
'सोनिया गांधी पर भरोसा रखो और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ', रेवंत रेड्डी ने जनता से की अपील
'सोनिया गांधी पर भरोसा रखो और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ', रेवंत रेड्डी ने जनता से की अपील
'बहुत ही दुखद, उनका जाना...', पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर PM मोदी की आई प्रतिक्रिया
'बहुत ही दुखद, उनका जाना...', पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर PM मोदी की आई प्रतिक्रिया

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Japan PM India Visit: भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
Saturday Box Office: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
शनिवार बॉक्स ऑफिस: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget