एक्सप्लोरर

जम्मू के डोडा जिले में बादल फटने से तबाही, 6 की मौत, ग्यारह जख्मी

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के थाथरी कस्बे में आज सुबह बादल फटने से आई आकस्मिक बाढ़ में बटोटे-किश्तवार राष्ट्रीय राजमार्ग से लगने वाले कई इलाके डूब गए. बाढ़ के कारण आधा दर्जन घर बह गए जबकि कई लोग फंस हुए हैं. इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है.

डोडा: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के थाथरी कस्बे में आज सुबह बादल फटने से आई आकस्मिक बाढ़ में बटोटे-किश्तवार राष्ट्रीय राजमार्ग से लगने वाले कई इलाके डूब गए. बाढ़ के कारण आधा दर्जन घर बह गए जबकि कई लोग फंस हुए हैं. इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है.

दिल्ली-NCR में बारिश से मुसीबत, सड़कों पर पानी भरा, आवाजाही मुश्किल

मलबे के नीचे से 12 वर्षीय एक लड़के समेत छह लोगों को बचाया गया है. लड़के के माता-पिता की तलाश जारी है.  एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘कल देर रात दो बजकर बीस मिनट पर थाथरी कस्बे में बादल फटने से आकस्मिक बाढ़ आ गई जिसके चलते कस्बे के निकट जमाई मस्जिद इलाके में बहने वाले ‘नाले’ का जलस्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया.

जम्मू के डोडा जिले में बादल फटने से तबाही, 6 की मौत, ग्यारह जख्मी

डोडा का पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) इफ्तखार अहमद ने कहा कि बादल फटने के बाद नाले में पानी का स्तर और गाद अचानक बढ़ गया. इसमें मुख्य बाजार की ओर इसके रास्ते में आने वाले कई ढांचे बह गए. इससे हुई हानि का तत्काल पता नहीं लगाया जा सकता.

अहमद ने कहा, ‘‘बचाव अभियान अभी चल ही रहा है ऐसे में बीच में हम जान-माल के नुकसान का आकलन नहीं कर सकते. हम मलबे के नीचे दबे लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. अब तक 12 वर्षीय एक बच्चे को बचाया जा सका है.’’ उन्होंने कहा कि कई लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं और लोगों के मरने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जिला प्रशासन ने पुलिस और सेना के साथ मिलकर युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू कर दिया है.’’ थाथरी के तहसीलदार परवेज अहमद ने कहा, ‘‘हमने एक परिवार के पांच सदस्यों और 12 वर्षीय एक बच्चे को बचाया है. उसे थाथरी के एक अस्पताल में भर्ती करवाया है. परिवार के तीन सदस्यों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है. उन्हें बचाने के लिए हम मलबा हटाने की कोशिश कर रहे हैं.’’

बटोटे-डोडा-किश्तवार राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है. इलाके में जल आपूर्ति और बिजली आपूर्ति भी कटी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
जंतर-मंतर हिंसा: SC की जांच कमेटी ने लॉन्च किया पोर्टल, प्रभावितों से मांगी शिकायतें
जंतर-मंतर हिंसा: SC की जांच कमेटी ने लॉन्च किया पोर्टल, प्रभावितों से मांगी शिकायतें
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget