एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति चुनाव में अपनी राज्य विधानसभाओं में मतदान करेंगे 55 सांसद

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर सहित 55 सांसद आज राष्ट्रपति चुनाव में संसद भवन की बजाय अपने राज्य विधानसभाओं में मतदान करेंगे. पांच विधायक अपना वोट संसद भवन में और चार अन्य विधायक अपना वोट ऐसी राज्य विधानसभाओं में डालेंगे जहां से वे निर्वाचित नहीं हुए हैं.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर सहित 55 सांसद आज राष्ट्रपति चुनाव में संसद भवन की बजाय अपने राज्य विधानसभाओं में मतदान करेंगे. पांच विधायक अपना वोट संसद भवन में और चार अन्य विधायक अपना वोट ऐसी राज्य विधानसभाओं में डालेंगे जहां से वे निर्वाचित नहीं हुए हैं. राष्ट्रपति चुनाव के नियमों के मुताबिक सांसद या विधायक आयोग से यह कह सकते हैं कि एक अपवाद के तौर पर वह उन्हें किसी अन्य स्थान पर मतदान करने की इजाजत दे. चुनाव आयोग के दस्तावेज के मुताबिक उसने 14 राज्यसभा और 41 लोकसभा सदस्यों को आज संसद भवन की बजाय राज्य विधानसभाओं में मत डालने की इजाजत दी है. इनमें पर्रिकर, आदित्यनाथ और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल हैं जिन्होंने संसद की अपनी सदस्यता नहीं छोड़ी है. पर्रिकर जहां राज्यसभा के सदस्य हैं, आदित्यनाथ और मौर्य लोकसभा सदस्य हैं.  जो सांसद अपने राज्य की विधानसभाओं में मत डालेंगे उनमें अधिकतर टीएमसी के हैं. सांसद जहां अपना वोट डालने के लिए हरे रंग के मतपत्र का इस्तेमाल करेंगे वहीं विधायक गुलाबी रंग के मतपत्र का इस्तेमाल करेंगे. विधायक के वोट का मूल्य उस राज्य की जनसंख्या पर निर्भर करता है जिसका वह प्रतिनिधित्व करता है. हालांकि सांसद के वोट का मूल्य नहीं बदलता और वह 708 रहता है, इसलिए निर्वाचन अधिकारी को मतपत्र के रंग से उसके मूल्य का पता चलेगा. पूरे निर्वाचक मंडल का मूल्य 1098903 है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे विधानसभा के तिलक हॉल में वोट करेंगे. यह भी पढ़ें- आज होगा राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान, मीरा कुमार पर रामनाथ कोविंद का पलड़ा भारी राष्ट्रपति चुनाव: कोविंद के बारे में वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं राष्ट्रपति चुनाव: मीरा के बारे में वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं राष्ट्रपति चुनाव: खास तरह के बैंगनी पेन से वोट डालेंगे सांसद-विधायक
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: दिल्ली में जंतर-मंतर पर फिर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला, आंसू गैस के गोला दागे गए
LIVE: दिल्ली में जंतर-मंतर पर फिर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला, आंसू गैस के गोला दागे गए
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, रेस्टरूम में कैमरा छिपा करता था ये गलत काम, अब मिली सजा
अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, रेस्टरूम में कैमरा छिपा करता था ये गलत काम, अब मिली सजा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget