एक्सप्लोरर

Tamil Nadu: तमिलनाडु के मदुरै की पटाखा फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका, 5 लोगों की मौत, सीएम स्टालिन ने जताया दुख

Tamil Nadu Fire: तमिलनाडु के मदुरै जिले में एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद ये हादसा हुआ. पुलिस बल मौके पर है, राहत-बचाव कार्य चल रहा है.

Explosion In Fire Crackers Factory: तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मदरै जिले में एक निजी पटाखा फैक्ट्री (Fire Cracker Factory) में आग लगने के बाद जोरधार धमाका हुआ. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं. इस बात की पुष्टि मदुरै के एसपी ने की है. घटना मदुरै जिले के उसिलंबट्टी के पास की है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस घटना पर दुख जताया और पीड़ितों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है.

फैक्ट्री में आग लगने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आग बुझाने वाले दल को तुरंत जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. मदुरै के एसपी ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि उसिलंबट्टी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई. आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है.

मृतकों की पहचान हुई

मृतकों की पहचान अम्मावासी, वल्लारासु, गोपी, विकी और प्रेमा के रूप में हुई है. उधर, जो दस मजदूर घायल हुए हैं उनकी भी हालत गंभीर है. पुलिस ने सबूत जुटाने के साथ ही ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा कैसे हुआ. सूचना मिलते ही आस पास के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे और वहां पर लोगों का मजमा सा लग गया.

प्रशासन स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश में जुट गया है. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में पटाखों के गोदाम के अलावा यहां पर किराएदार भी रहते थे. अक्टूबर के महीने में मध्य प्रदेश के मुरैना में भी एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई थी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी और 7 लोग जख्मी हो गए थे. यहां विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरा मकान ध्वस्त हो गया था.

ये भी पढ़ें: Maldives Fire: मालदीव में आग से झुलसकर 9 भारतीयों की मौत, दूतावास ने जताया दुख, कहा- माले अथॉरिटी के संपर्क में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget