एक्सप्लोरर

बिहार: बाढ़ ने ली 41 लोगों की जान, ट्रेनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित

डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि बाढ़ की वजह से इन 12 जिलों के 84 प्रखंड और 889 पंचायत प्रभावित हुए हैं और कुल 65.37 लाख आबादी प्रभावित हुई है.

पटना: पड़ोसी देश नेपाल और बिहार में लगातार हुई भारी बारिश की वजह से अचानक आई बाढ़ से राज्य में 41 लोगों की मौत हो गयी है. बाढ़ से 12 जिलों में 65.37 लाख आबादी प्रभावित हुए हैं.

डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि बाढ़ प्रभावित प्रदेश के 12 जिलों किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर, सुपौल और मधेपुरा में से सबसे अधिक 21 लोग अररिया में, सीतामढी से 6, किशनगंज में पांच, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और दरभंगा में तीन-तीन और मधुबनी में एक व्यक्ति की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि बाढ़ की वजह से इन 12 जिलों के 84 प्रखंड और 889 पंचायत प्रभावित हुए हैं और कुल 65.37 लाख आबादी प्रभावित हुई है. इनमें से 182480 को सुरक्षा स्थानों पर पहुंचाया गया और 254 राहत शिविरों में 48120 लोग शरण लिए हुए हैं.

प्रत्यय ने बताया कि बाढ प्रभावित इलाकों में युद्ध स्तर पर राहत बचाव के लिए एनडीआरएफ की 22 टीम जिसमें 949 जवान और 100 नौका, एसडीआरएफ की टीम जिसमें 42 जवान और 82 नौका, सेना के 630 जवान एवं उनकी 70 नौकाओं को लगाया गया है.

इस बीच पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कटिहार मंडल के किशनगंज और हटवार स्टेशनों के बीच पुल संख्या 117 पर पानी खतरे के निशान से ऊपर बहने की वजह से इस खंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है. इस कारण सुरक्षा के मद्देनजर कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और कुछ को बदले हुए रास्ते से चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कटिहार मंडल में आंशिक रूप से समाप्त की गयी ट्रेनों की कुल संख्या 11 है और कुल 33 ट्रेनों को रद्द किया गया है.

राजेश ने बताया कि आज खुलने वाली गाड़ी संख्या 12505 गुवाहाटी-आनंद विहार नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस गुवाहाटी के बजाय कटिहार से ही खुलेगी. यानि यह ट्रेन गुवाहाटी और कटिहार के बीच रद्द रहेगी. उन्होंने बताया कि इसके साथ ही पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के अलग-अलग रेलखंडों पर भी भारी वर्षा  की वजह से आवाजाही बाधित हो जाने से 15 ट्रेनों के रास्ते बदल दिए गए हैं.राजेश ने बताया कि 10 ट्रेनें अगली सूचना तक आंशिक रूप से समाप्त की गयी है और 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयतुल्लाह खामनेई के जनाजे में शामिल होंगे सलमान खुर्शीद और शहबाज शरीफ, ये है मेहमानों की लिस्ट
आयतुल्लाह खामनेई के जनाजे में शामिल होंगे सलमान खुर्शीद और शहबाज शरीफ, ये है मेहमानों की लिस्ट
'हमें नहीं पता जांच में क्या हो रहा, अगर लीपापोती की कोशिश हुई तो...', चंदा चोरी को लेकर भड़का VHP
'हमें नहीं पता जांच में क्या हो रहा, अगर लीपापोती की कोशिश हुई तो...', चंदा चोरी को लेकर भड़का VHP
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
मुश्किल में थलापति विजय की सरकार? तमिलनाडु में विधायकों की खरीद-फरोख के आरोपों पर सियासी घमासान, TVK-DMK आमने-सामने
मुश्किल में थलापति विजय की सरकार? तमिलनाडु में विधायकों की खरीद-फरोख के आरोपों पर सियासी घमासान

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुश्किल में थलापति विजय की सरकार? तमिलनाडु में विधायकों की खरीद-फरोख के आरोपों पर सियासी घमासान, TVK-DMK आमने-सामने
मुश्किल में थलापति विजय की सरकार? तमिलनाडु में विधायकों की खरीद-फरोख के आरोपों पर सियासी घमासान
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget