एक्सप्लोरर

देश के 392 नए हवाई मार्गों की जल्द होगी शुरुआत, उड़ान 4.1 के तहत शुरू हुई बिडिंग की प्रक्रिया

उड़ान 4.1 के तहत देश में छोटे एयरपोर्ट बनाए जाएंगे. साथ ही दुर्गम और पहाड़ी इलाकों में स्पेशल हेलिकॉप्टर के लिए हेलीपैड भी बनाए जाएंगे.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ लॉन्च किया है. इस अवसर पर एविएशन मंत्रालय ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना ‘उड़ान’ के चौथे चरण की शुरुआत की है. इसके तहत देश के छोटे शहरों और दुर्गम इलाक़ों को मुख्य शहरों से जोड़ने वाले 392 नए हवाई मार्गों के बिडिंग का प्रोसेस शुरू कर दिया गया है.

देश के दुर्गम इलाक़ों को हवाई मार्ग से जोड़ा जाएगा

उड़ान 4.1 के तहत देश में छोटे एयरपोर्ट बनाए जाएंगे. साथ ही दुर्गम और पहाड़ी इलाकों में स्पेशल हेलिकॉप्टर के लिए हेलीपैड भी बनाए जाएंगे. इनके अलावा सीप्लेन रूट भी तैयार किए जाएंगे. शिपिंग मंत्रालय की सागरमाला योजना के सहयोग से देश के 8 जल मार्गों पर हवा से पानी में उतरने वाले छोटे सीप्लेन रूट तैयार किए जा रहे हैं.

राज्यों की मांग पूरा करेगी उड़ान 4.1 योजना

सिविल एविएशन मंत्रालय की सचिव उषा पढ़ी ने बताया कि उड़ान 4.1 के अंतर्गत उन हवाई मार्गों को तैयार किया जाएगा, जिनकी मांग राज्यों और केंद्र शाशित प्रदेशों की ओर से की गई थी. इनमें कई ऐसे रूट भी शामिल किए जाएंगे, जिन्हें पहले रद्द कर दिया गया था.

क्या है उड़ान योजना

उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) और रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम इन दो स्कीमों के माध्यम से एविएशन मंत्रालय आम यात्रियों को सस्ती और छोटे शहरों की यात्रा का प्रबंध करने में जुटा हुआ है. इसके तहत एयर ट्रांसपोर्ट इंफ़्रास्ट्रकचर डेवलपमेंट का काम पूरे देश में किया जा रहा है. उड़ान योजना देश में एक मज़बूत और विश्व स्तरीय हवाई नेटवर्क बनाने के लिए चलाई जा रही है.

उड़ान के अंतर्गत अब तक कितना काम हुआ

उड़ान योजना के तहत देश में अब तक 325 हवाई मार्गों के लिए इंफ़्रास्ट्रकचर डेवलपमेंट का काम पूरा हो चुका है. इसके अंतर्गत 56 नए एयरपोर्ट बने हैं, जिनमें 5 हेलीपैड और दो वाटर एयरोड्रोम हैं. इन सभी पर उड़ान सेवा शुरू हो चुकी है.

यह भी पढ़ें- 

चोटिल ममता बनर्जी व्हीलचेयर पर ही आज करेंगी रोड शो, भारी पुलिस बल तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ ड्रग टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ ड्रग टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget