एक्सप्लोरर

इराक में मारे गए भारतीयों के घरवालों ने बयां किए अपने दर्द

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज संसद को सूचित किया कि आईएसआईएस द्वारा अगवा 39 लोग मारे जा चुके हैं. इसके साथ ही उनके परिवारों की अपने बिछड़े प्रियजन से एक बार फिर मिलने की उम्मीद एक झटके से खत्म हो गयी.

अमृतसर: इराक में आईएसआईएसके हाथों मारे गए 39 भारतीयों में से अमृतसर और तरण तारण जिलों के आठ लोग थे और उनकी मौत की खबर ने उनके परिवारों पर गम का पहाड़ तोड़ दिया है. हर आंख नम है और बेबस दिल की यह उम्मीद भी आज टूट गई कि उनके अपने एक दिन वापस लौट आएंगे. इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह द्वारा 2014 में अगवा 39 लोगों में शामिल इन आठ लोगों के बारे में अब तक अनिश्चितता बनी हुई थी. परिवारों ने अब भी उनके जीवित वापस लौटने की उम्मीद नहीं छोड़ी थी.

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज संसद को सूचित किया कि आईएसआईएस द्वारा अगवा 39 लोग मारे जा चुके हैं. इसके साथ ही उनके परिवारों की अपने बिछड़े प्रियजन से एक बार फिर मिलने की उम्मीद एक झटके से खत्म हो गयी. गुरविंदर कौर अपने भाई के दुर्भाग्य और उनपर आई आपदा को याद करते हुए रह रहकर फफक पड़ती हैं.

मेहता गांव की रहने वाली गुरविंदर ने रूंधे गले से बताया कि उनका भाई मनजिंदर सिंह रोजगार के लिए इराक गया था. उन्होंने बताया, ‘‘ एक दिन मेरे भाई ने इराक से मुझे टेलिफोन पर बताया कि वह फंस गया है और आतंकी गतिविधियों की वजह से उत्पन्न अप्रत्याशित परिस्थितियोंके कारण उसका वहां से निकलना मुश्किल लग रहा है.’’ गुरविंदर ने बताया कि इन साल में भारत सरकार ने उनसे सहानुभूति से बात करने के अलावा और कुछ भी नहीं किया.’

पिछले साल अक्तूबर में पंजाबी मूल के आठ लोगों के रिश्तेदारों ने अमृतसर के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय में अपने डीएनए के नमूने दिये थे ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका मिलान इराक में फंसे भारतीय लोगों के साथ किया जा सके. उस समय उन लोगों को शायद ही यह पता होगा कि महज पांच माह के अंदर उनकी सबसे डरावनी आशंका सही साबित हो जाएगी.

तरण तारण जिले के मनोचहल गांव की बलविंदर कौर भी अपने आंसू छिपाने की नाकाम कोशिश करती नजर आईं. मृत घोषित 39 लोगों में उनका बेटा रणजीत सिंह भी शामिल था. उन्होंने कहा, ‘‘ एक मां के लिए अपनी औलाद को खोने से बड़ा कोई गम नहीं होता...कोई भी भारतीय अधिकारी यह बताने की हालत में नहीं था कि आखिर मेरा लाल कहां है और किस हाल में है.’’अमृतसर जिले के जलालुसमा गांव की गुरमीत कौर ने कहा कि उन्हें फोन कॉल के जरिये इस बात की जानकारी दी गई कि उनका भाई गुरचरण सिंह इराक में बुरे हालात में फंस गया है. गुरमीत ने कहा कि किसी ने उन्हें यह नहीं बताया कि उसका भाई मर गया है या जिंदा है. आज उन्हें इस बात की जानकारी दी गयी.

दोनों जिलों के प्रशासन ने बताया कि इराक में मारे गए लोगों में निशान सिंह, रणजीत सिंह, हरसिमरन सिंह, मनजिंदर सिंह, गुरुचरण सिंह, सोनू, जतिंदर सिंह और हरीश कुमार शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च की तैयारी में केजरीवाल, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
LIVE: प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च की तैयारी में केजरीवाल, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
सालों की सेवा के बाद भी...' कर्नाटक कैबिनेट से बाहर होने पर निराश हुए दिनेश गुंडु राव
सालों की सेवा के बाद भी...' कर्नाटक कैबिनेट से बाहर होने पर निराश हुए दिनेश गुंडु राव
एक्ट्रेस तृषा पर स्टालिन का डबल मीनिंग कमेंट, TVK ने की NCW से शिकायत, बोली- ये अश्लील
एक्ट्रेस तृषा पर स्टालिन का डबल मीनिंग कमेंट, TVK ने की NCW से शिकायत, बोली- ये अश्लील
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget