एक्सप्लोरर

केरल में बारिश से अब तक 39 तो हिमाचल में 18 लोगों की मौत

केरल के कई हिस्सों में आज बारिश होने से कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुयीं जिससे बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लोगों की चिंताएं और बढ़ गयीं.

तिरूवनंतपुरम/ शिमला: देश के कई राज्यों में बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त है. केरल में बारिश से अबतक 39 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, हिमाचल में भी बारिश की वजह से 18 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. केरल के कई हिस्सों में आज बारिश होने से कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुयीं जिससे बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लोगों की चिंताएं और बढ़ गयीं. केरल पहले से ही भारी बारिश और भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है. इस बीच केरल का पर्यटन उद्योग भी इस आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुआ है. बारिश के कारण मलाप्पुरम, कोझिकोड, इडुक्की और वायनाड जिलों में विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुयीं. बाढ़ के कारण करीब एक लाख लोग बेघर हो गए हैं और उन्हें राहत शिविरों में पहुंचाया गया है. राज्य के आपदा नियंत्रण कक्ष के अनुसार वायनाड जिले में करीब 14 हजार लोगों ने 124 राहत शिविरों में शरण ली है. इडुक्की जिले में लोगों को कुछ राहत मिली है. इडुक्की बांध में जलस्तर घटकर 2,397.58 फुट तक आ गया है जिससे निचले इलाकों में बाढ़ को लेकर खतरा कम हुआ है. वर्तमान स्तर पर चेतावनी जारी करने की जरूरत नहीं है. मौसम अधिकारियों ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि केरल और लक्षद्वीप के तटों पर 35 से 45 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और इसकी गति 60 किलोमीटर तक जा सकती है. इस भीषण बाढ़ से आम लोगों के प्रभावित होने के साथ ही राज्य का पर्यटन और यात्रा उद्योग भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. राज्य अभी निपाह चक्रवात की तबाही से उबर ही रहा था कि बाढ़ ने कहर बरपा दिया. नौका दौड़ जैसे आयोजन भी स्थगित कर दिए गए हैं. इस बीच अयप्पा भक्तों को सलाह दी गयी है कि वे आने वाले दिनों में सबरीमला मंदिर की यात्रा नहीं करें क्योंकि पंपा नदी कई स्थानों पर उफान पर हैं. मंदिर का प्रबंधन करने वाले त्रावणकोर देवसवोम बोर्ड, जिला प्रशासन, पुलिस ने श्रद्धालुओं के लिए अलर्ट जारी किया है और जलस्तर घटने तक लोगों को विभिन्न स्थानों पर रोकने का फैसला किया है. हिमाचल प्रदेश में 18 लोगों की मौत हिमाचल प्रदेश में कल शाम से ही मूसलाधार बारिश हो रही है और विभिन्न क्षेत्रों में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी है. एक अधिकारी ने बताया कि राज्य मुख्यालय से मिली सूचना के अनुसार सोलन जिले में आठ, मंडी में चार, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों में दो दो तथा बिलासपुर और उना में एक एक व्यक्ति की जान चली गयी. उन्होंने बताया कि स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को अंतरिम राहत प्रदान की गयी है. यह भी पढ़ें- ओपिनियन पोल: मध्य प्रदेश में टूटेगा कांग्रेस का वनवास, बहुमत के साथ बनाएगी सरकार ओपिनियन पोल: रमन सिंह के हाथ से जाएगा छत्तीसगढ़, बहुमत के साथ सत्ता में आएगी कांग्रेस ओपिनियन पोल: राजस्थान में फिर होगा सत्ता परिवर्तन, भारी वोटों से जीतेगी कांग्रेस
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cockroach Janta Party Protest LIVE: 'कॉकरोच डरते भी नहीं, कभी मरते भी नहीं', अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर भरी हुंकार, धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा
LIVE: 'कॉकरोच डरते भी नहीं, कभी मरते भी नहीं', अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर भरी हुंकार, धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए अभिजीत दीपके, हाथ में लहराई अंबेडकर की किताब
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए अभिजीत दीपके, हाथ में लहराई अंबेडकर की किताब
CJP Protest: भारत में लैंड करते ही कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत में लैंड करते ही कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
CJP Protest: क्या अमेरिका ने अभिजीत दीपके के डिपोर्टेशन के बारे में बताया? दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले सरकार से सवाल
क्या अमेरिका ने अभिजीत दीपके के डिपोर्टेशन के बारे में बताया? दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले सरकार से सवाल

वीडियोज

Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, शेफ केशव नेगी गिरफ्तार; अब तक दो आरोपी दबोचे
दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, शेफ केशव नेगी गिरफ्तार; अब तक दो आरोपी दबोचे
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
बिहार MLC चुनाव: चिराग पासवान की पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, अशरफ अंसारी को बनाया उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव: चिराग पासवान की पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, अशरफ अंसारी को बनाया उम्मीदवार
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
Cockroach Janta Party Protest: क्या कोई भी कर सकता है जंतर मंतर पर आंदोलन? जानें, कैसे मिलती है इसके लिए इजाजत
क्या कोई भी कर सकता है जंतर मंतर पर आंदोलन? जानें, कैसे मिलती है इसके लिए इजाजत
Embed widget