एक्सप्लोरर

IIT-NIT सहित देश के कई बड़े संस्थानों में 38 फीसदी शैक्षणिक पद हैं खाली, जानिए क्या है वजह

देश के कई बड़े संस्थानों में सामूहिक संकाय की भारी कमी देखी जा रही है. इन संस्थानों में हजारों पद खाली हैं. वहीं, इन पदों अब तक रिक्त छोड़ने का एक कारण फंड की समस्या बताई जा रही है. केंद्र सरकार को इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

जल्द ही जल्द ही शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होने जा रही है. लेकिन भारत के चार प्रमुख संस्थानों IIT, NIT, IIM और IISERs में 38% सामूहिक संकाय की कमी देखी जा रही है. वहीं, IIM में सबसे ज्यादा 78 फीसदी पद खाली हैं. मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अनुसार, IIT, NIT, IIM, IISERs, और सेंट्रल यूनिवर्सिटी फिलहाल 14,372 पद खाली है.

मंत्रालय के अनुसार, यह रिक्तियां, रिटायरमेंट, इस्तीफे और छात्रों की मांग के कारण हुई हैं. एक संस्थान के निदेशक ने इस बारे में बताया, "पिछले 2 दशकों से इन संस्थानों में रिक्त पदों की संख्या में इजाफा हुआ है. हालांकि, पीएचडी विभाग पर इसका असर देखने को नहीं मिला है." उन्होंने आगे कहा कि कई बार संस्थानों को मांग के मुताबिक फंड नहीं मिल पाता है, जिसकी वजह पद खाली ही रह जाते हैं."

रिक्त पदों को जल्द भरने की जरूरत 

मणिपाल ग्लोबल के बोर्ड अध्यक्ष मोहनदास पई कहते हैं, "अभी के समय में सबसे बड़ी समस्या पैसों की है. केंद्र सरकार की इस ओर ध्यान देने की जरूरत है. यदि पैसों की समस्या दूर होती है तो इन रिक्त पदों को फिर से भरा जा सकता है." उन्होंने आगे कहा, "केंद्र को संस्थानों के काम करने के तरीके को फिर से तैयार करना होगा, और रिक्त पदों को भरने के सख्त निर्देश देने होंगे."

इन संस्थानों में खाली है हजारों पद 

बता दें कि इस समय IIM में सबसे ज्यादा 74 फीसदी पद रिक्त हैं. कुल 934 पदों को भरे जाने की जरूरत है. वहीं, IIT में 3,876, NIT में 2,736, IISERs में 137 पद खाली हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय विश्वविद्यालयों को सामूहिक रूप से 6,210 पदों को भरने की जरूरत है. इसके अलावा, इन संस्थानों और विश्वविद्यालयों में 58,138 स्वीकृत गैर-शिक्षण पद हैं. वहीं, 13,101 पद खाली हैं.

ये भी पढ़ें :- राजस्थानः जेल परिसर में बने पेट्रोल पंप पर काम कर रहे हैं 100 से ज्यादा कैदी, मिलती है सैलरी Coronavirus: देशभर में 1 करोड़ 14 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा, MP में 797 और कर्नाटक में सामने आए 932 नए मामले
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget