एक्सप्लोरर

Hailstorm In Bihar: बिहार में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से 34 लोगों की गई जान, पीएम मोदी और अमित शाह ने शोक व्यक्त किया

Bihar disaster: बिहार में पिछले दिनों भारी आंधी-तूफान और ओलावृष्टि में 34 लोगों की जान चली गई. इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया है.

Strom In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों बिहार में आंधी से 34 लोगों की मौत होने पर शोक जताया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार गुरुवार को दोपहर बाद आई आंधी से संबंधित घटनाओं में कुल 34 लोगों की मौत हो गई. प्रत्येक मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है.

लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर गहरा दुख व्यक्त किया साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिवारों के लिए प्रार्थना की और राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन द्वारा किये जा रहे राहत व बचाव कार्य  पर संतोष व्यक्त किया. वहीं अमित शाह ने भी लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया.

अमित शाह ने किया शोक व्यक्त

उन्होंने लिखा कि बिहार के विभिन्न जिलों में तेज आंधी एवं बिजली गिरने से हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है. इस प्राकृतिक आपदा के कारण जिन लोगों ने अपनों को खोया है, मैं उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. स्थानीय प्रशासन पीड़ितों को हर सम्भव मदद पहुंचाने के लिए तत्परता से लगा हुआ है.

इन जगहों पर हुई मौत

राज्य के 38 में से 16 जिलों में लोगों की मौत हुई है. भागलपुर में सबसे अधिक सात लोगों की मौत हुई है. इसके बाद मुजफ्फरपुर में 6, सारण और लखीसराय में तीन-तीन और मुंगेर व समस्तीपुर में दो-दो लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा नालंदा, बेगूसराय, खगड़िया, जमुई, कटिहार, अररिया, जहानाबाद, पूर्णिया, दरभंगा और बांका जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी का बयान

बिहार में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से 34 लोगों की मृत्यु हुई है. इसी आपदा में 3 मवेशियों की भी मृत्यु हुई. आपदा में सरकार की तरफ से अनुग्रह राशि 4 लाख रुपये दी जाती है वो अबतक 16 लोगों को दी गई है और बाकियों को भी जल्द दे दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Road Accident: समस्तीपुर में बारात से लौट रही स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, भीषण हादसे में 2 की मौत, 4 जख्मी

ये भी पढ़ें: लालू यादव के करीबियों के घर गोपालगंज में ये सब भी हुआ, CBI को कई दस्तावेज मिले, सामने आईं तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget