एक्सप्लोरर

32 शेफ बना रहे हैं बांग्लादेश की PM के लिए खाना, मेन्यू में नहीं है 'हिलसा' मछली

नई दिल्ली: भारत के दौरे पर आईं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना की राष्ट्रपति भवन में विशेष भोज को लेकर तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं. शेख हसीना के दिल्ली पहुंचने से पहले ही कुल 32 शेफ राष्ट्रपति भवन की 'फैमली किचन' में पहुंच चुके थे. ये 32 शेफ सिर्फ राष्ट्रपति और उनके करीबियों के लिए खाना बनाते हैं.

लेकिन सबसे खास बात यह है कि इस बार शेख हसीना के लिए तैयार किए जा रहा है मेनू में एक चीज नहीं होगी. यह खास चीज है हिलसा मछली. अब आप सोच रहे होंगे कि राष्ट्रपति भवन में खाना बन रहा है और एक मछली को शामिल नहीं किया जा रहा है तो इसके पीछे की वजह क्या है?

दरअसल हिलसा प्रजाति की मछली कोई मामूली मछली नहीं है. आपको बता दें कि बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल की सरकार ने कानूनी प्रावधान के जरिए 500 ग्राम से कम वजन वाली हिलसा मछली (जुवेनाइल हिलसा ) के खरीद बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी हुई है. मार्च और अप्रैल महीने के दौरान 500 ग्राम से कम वजन वाली हिलसा मछली की संख्या ज्यादा होती है.

अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक इस बार शेख हसीना के लिए तैयार किए जा रहे मेनू में भेटकी पटुरी (भेटकी मछली को केले के पत्‍ते में लपेट कर), चिंगरी माछेर मलाइकरी (नारियल के साथ प्रॉन करी) और चितल माछेर मुट्या (ग्रेवी में मछली पकौड़ी) को शामिल किया गया है. सबसे खास बात यह कि राष्ट्रपति भवन की किचन में खाना बनाने वाले 32 शेफ पर यह दारोमदार है कि खाने का स्वाद ऐसा हो ताकि हिलसा मछली की कमी महसूस ना हो.

साल 2013 में जब शेख हसीना भारत के दौरे पर आईँ थी तब उन्होंने ममता बनर्जी के लिए कई उपहार लेकर आईं थी, जिसमें से एक हिलसा मछली भी थी. इतना ही नहीं जब साल 2013 में प्रणब मुखर्जी बांग्लादेश गए थे तो उनके लिए पांच तरह का डिश तैयार किया गया था, जिसमें हिलसा मछली को भी शामिल किया गया था. हिलसा मछली की कहानी यही खत्म नहीं हुई, साल 2016 में जब ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तब शेख हसीना ने उनके लिए हिलसा मछली बतौर गिफ्ट भेजी थी.

आपको जान कर हैरानी होगी की बांग्लादेश दुनिया का एकमात्र देश है जहां साल 2015-16 के दौरान हिलसा मछली की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बांग्लादेश में हिलसा के संरक्षण को लेकर कारगर प्रयास किए गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget