एक्सप्लोरर

TMC के 31 दिग्गज नेताओं ने ज्वाइन किया Koo, जनता से जुड़ने के लिए इस स्वदेशी ऐप का करेंगे इस्तेमाल

तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने यूपी चुनावों के पहले KOO ऐप पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है. पहले इस महीने अभिषेक बनर्जी ने कू पर अपना आधिकारिक अकाउंट बनाया था.

नई दिल्ली: स्वदेशी माइक्रोब्लॉगिंग ऐप Koo पर तृणमूल कांग्रेस के नेता तेजी से अपना प्रोफाइल बना रहे हैं. हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की पार्टी के 31 बड़े नेताओं ने 'कू' पर एंट्री की है. ये साफ इशारा करता है कि तृणमूल कांग्रेस ने मजबूत विपक्ष बनने और सोशल मीडिया में बीजेपी से लोहा लेने के लिए इस स्वदेशी माइक्रोब्लॉगिंग ऐप पर अपना नया ठिकाना बनाया है.

पांच राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं का कू ज्वाइन करना ये संकेत देता है कि पार्टी की नजर इस क्षेत्रीय भाषा वाले प्लेटफॉर्म के जरिए वोटर्स के बीच अपनी पैठ बनाने पर है. इस महीने की शुरुआत में ही तृणमूल कांग्रेस और टीएमसी के कद्दावर नेता अभिषेक बनर्जी ने कू ज्वाइन किया है जिसके बाद से ही टीएससी नेताओं और समर्थकों का कू पर आने का सिलसिला तेज हो गया है. 

हालांकि कू पर पर सबसे पहले बीजेपी नेताओं ने आना शुरू किया था और उनके फॉलोअर्स काफी तेजी से बढ़े. पिछले कुछ महीनों से अन्य पार्टियों ने भी कू का रुख किया है और उनके फॉलोअर्स में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं.

तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज अब Koo पर
तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने यूपी चुनावों के पहले इस स्वदेशी ऐप पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है. अभिषेक बनर्जी के आने के बाद जिन 31 बड़े नेताओं ने कू पर अपना आधिकारिक अकाउंट बनाया है उनमें मलय घटक, शोभनदेव चट्टोपाध्याय (@Aitcsobhandeb), चंद्रिमा भट्टाचार्य (@chandrimaaitc), इंद्रनील सेन (@indranilSentmc), रथिम घोष (@rathinghoshtmc) और मनोज तिवारी (@manojtiwaryofficial) शामिल हैं. इन सब के अलावा भारी संख्या में TMC के समर्थक भी कू पर जुड़ कर अपने नेताओं को फॉलो कर रहे हैं और बातचीत कर रहे हैं.

हिंदी यूजर्स पर है सबकी नजर
तेजी से लोकप्रिय हो रहे स्वदेशी माइक्रोब्लॉगिंग ऐप कू ने हाल ही में ये ऐलान किया था कि उसके 1 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हो गए हैं जिनमें से करीब आधे यूजर्स हिंदी भाषी हैं. पिछले साल ट्विटर के साथ केंद्र सरकार के हुए मतभेद के बाद बीजेपी के कई मंत्रियों ने कू पर अपने अकाउंट खोले थे. क्षेत्रीय भाषाओं के यूजर्स की तादाद को देखते हुए गैर-भाजपा दलों ने भी इस प्लेटफॉर्म का रुख कर लिया है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कू पर काफी एक्टिव हैं. अभी, पिछले कुछ हफ्ते से कू पर लगातार कई विपक्षी पार्टियों के बड़े नेताओं के अपने अकाउंट बनाए हैं. हाल ही में बहुजन समाज पार्टी के दिग्गज नेता व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने भी अपना अकाउंट बनाया है. इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेज प्रताप यादव ने भी कू ज्वाइन कर लिया है. इस स्वदेशी माइक्रोब्लॉगिग साइट पर पहले से ही आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह, आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओमप्रकाश राजभर, अरविंद राजभर और अरुण राजभर, अपना दल की अनुप्रिया पटेल मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें-
CM Yogi Adityanath ने रखा सरकार के कामकाज का ब्यौरा, कहा- सभी वर्गों को मिला सरकारी योजना का लाभ

देश की न्याय व्यवस्था पर CJI एनवी रमना का बड़ा बयान, कहा - अदालतों में अब भी गुलामी के दौर वाला अंग्रेजी सिस्टम जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget