एक्सप्लोरर

डिफेंस एक्सपो के तीसरे दिन हुए 200 करार पर हस्ताक्षर, राइफल-टोरपीडो बनाने को लेकर हुए MoU

अडानी ग्रुप ने एयरबस से हाथ मिलाया तो लॉकहीड मार्टिन ने नवरत्न, बीईएल से करार किया.सेना की नई 'शारंग' तोप, मशीनगन, ग्रेनेड लांचर और एटीजीएम भी लांच हुए.पुराने पड़ चुके चीता और चेतक की जगह लेने के लिए एचएएल को नए एलयूएच हेलीकॉप्टर निर्माण की मंजूरी मिली.

लखनऊः डिफेंस एक्सपो के तीसरे दिन करीब तीन सौ एमओयू पर हस्ताक्षर हुए और थलसेना के लिए नई तोप, ग्रेनेड लांचर, एलएमजी, एटीजीएम मिसाइल और वायुसेना के लिए एक नए 'एलयूएच' हेलीकॉप्टर निर्माण को मंजूरी मिल गई जो पुराने पड़ चुके चीता और चेतक हेलीकॉप्टर्स की जगह लेगा.

डिफेंस एक्सपो के तीसरे दिन हुए 200 करार पर हस्ताक्षर, राइफल-टोरपीडो बनाने को लेकर हुए MoU

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश की मौजूदगी में डेफएक्सपो में डिफेंस से जुड़ी पीएसयू, प्राईवेट और ग्लोबल कंपनियों के बीच 124 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए. इसके अलावा करीब पांच हजार करोड़ के 23 समझौते उत्तर प्रदेश की सरकार से हुए‌. इसके अलावा सरकरी संस्थान, डीआरडीओ ने तकनीक के हस्तांतरण (ट्रांसफर ऑफ टेकनोलोजी यानि टीओटी) से जुड़े 15 समझौते किए. रक्षा मंत्रालय ने इस कार्यक्रम को 'बंधन' का नाम दिया.

डिफेंस एक्सपो के तीसरे दिन हुए 200 करार पर हस्ताक्षर, राइफल-टोरपीडो बनाने को लेकर हुए MoU

इस दौरान हथियार और दूसरे सैन्य साजो सामान तैयार करने वाली सरकारी संस्थान, ओएफबी यानि ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड ने एक नई तोप, 'शारंग' को तैयार कर थलसेना को सौंप दिया. भगवान विष्णु के धनुष के नाम पर रखा गया इस तोप का नाम शारंग रखा गया है‌. डिफेंस एक्सपो में ओएफबी ने इस तोप को प्रदर्शित किया और इसका एक मॉडल थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे को सौंपा. ये तोप पूरी तरह से स्वदेशी है और 130 एमएम फील्ड गन अपग्रेड करके तैयार की गई है. अब ये 155x45 एमएम कैलिबर की तोप हो गई है.

डिफेंस एक्सपो के तीसरे दिन हुए 200 करार पर हस्ताक्षर, राइफल-टोरपीडो बनाने को लेकर हुए MoU

शारंग के साथ साथ ओएफबी ने डिफेंस एक्सपो के दौरान 100 मीटर रेंज वाली जेवीपीसी गन, 800 मीटर तक मार करने वाली एलएमजी (लाइट मशीन गन) और अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर (यूबीजीएल) को लांच किया. सरकारी कंपनी बीडीएल ने भी एंटी टैक गाईडेड मिसाइल (एटीजीएम), अमोघ-3 लांच की.

डिफेंस एक्सपो के तीसरे दिन हुए 200 करार पर हस्ताक्षर, राइफल-टोरपीडो बनाने को लेकर हुए MoU

डिफेंस एक्सपो के तीसरे दिन डीआरडीओ ने एचएएल के नए हेलीकॉप्टर, एलयूएच यानि लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर को इनीशियल ऑपरेशनल क्लीयेरेंस (आईओसी) दे दी. ये एलयूएच हेलीकॉप्टर सशस्त्र सेनाओं के पुराने पड़ चुके चीता और चेतक हेलीकॉप्टर्स की जगह लेंगे.

इसके अलावा बीडीएल ने नौसेना के लिए एंटी-सबमरीन टोरपीडो (मिसाइल), 'वरूणास्त्र' भी इस बंधन कार्यक्रम के दौरान लांच की. डिफेंस एक्सपो के दौरान भारत के स्वदेशी कल्याणी ग्रुप ने बुल्गारिया के साथ मिलकर मेक इन इंडिया के तहत असॉल्ट राइफल और मशीनगन तैयार करने के लिए करार किया.

डिफेंस एक्सपो के तीसरे दिन हुए 200 करार पर हस्ताक्षर, राइफल-टोरपीडो बनाने को लेकर हुए MoU

दुनियाभर में एवियशन की बड़ी कंपनी, एयरबस नए अडानी ग्रुप से करार किया है तो अमेरिकी कंपनी, लॉकहीड मार्टिन ने एफ21 फाइटर जेट को लेकर रक्षा क्षेत्र की नवरत्न, बीईएल से समझौता किया है. इसी तरह भारत-फोर्ज कंपनी ने क्रिगिस्तान के साथ टॉरपीडो बनाने को लेकर करार किया.

हनुमान मंदिर दर्शन करने पहुंचे केजरीवाल, कहा-संकटमोचक देश के सभी संकट हर लें यही मेरी प्रार्थना

 

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Embed widget