एक्सप्लोरर

कोरोना के बीच जीका का बढ़ा खतरा, केरल में सामने आए तीन और केस, वायरस से एक बच्चा भी संक्रमित

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि सरकार ने तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर और कोझिकोड चिकित्सा महाविद्यालय में जीका वायरस से संक्रमण की जांच करने की व्यवस्था की है

तिरुवनंतपुरम: केरल में रविवार को जीका वायरस से संक्रमण के तीन और मामले आए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है. इसके साथ ही राज्य में जीका वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 18 हो गई है.

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि सरकार ने तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर और कोझिकोड चिकित्सा महाविद्यालय में जीका वायरस से संक्रमण की जांच करने की व्यवस्था की है. इसके साथ ही राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) की अलप्पुझा इकाई में भी यह सुविधा है.

उन्होंने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया, ‘‘22 महीने का एक बच्चा संक्रमित मिला है. इसके अलावा 46 वर्षीय एक व्यक्ति और 29 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी के भी जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. अबतक राज्य में 18 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है.’’

जॉर्ज ने बताया कि दो बैच में 27 नमूने जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से 26 में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई. आठ नमूने तीसरे बैच में भेजे गए थे, जिनमें से तीन में संक्रमण की पुष्टि हुई.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जांच के लिए पुणे स्थित एनआईवी से 2100 किट प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1,000 किट तिरुवनतंपुरम चिकित्सा महाविद्यालय को, 300-300 किट त्रिशूर और कोझिकोड को और 500 किट एनआईवी, अलपुझा को भेजे गए हैं.

मंत्री ने विज्ञप्ति में बताया, ‘‘तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज को 500 ट्रिप्लेक्स किट भेजे गए हैं, जो संक्रमण का पता लगाने के साथ-साथ डेंगू, चिकनगुनिया और जीका वायरस के आरएनए में अंतर कर सकता है जबकि 500 सिंगलप्लेक्स किट दिये गये हैं, जो केवल जीका वायरस का पता लगाते हैं.’’

पुणे स्थित एनआईवी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि जीका वायरस संक्रमण के संदिग्ध मरीजों के रक्त के नमून एकत्र करे.

लखनऊ के काकोरी से अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, मंडियाव से भी एक संदिग्ध हिरासत में, सीरियल ब्लास्ट की थी साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget